PM मोदी के मेक इन इंडिया का कमाल, अब भारत में लड़ाकू विमान F-21 बनाएगा अमेरिका

New Delhi : मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम को बड़ी सफलता मिली है। अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-21 अब भारत में बनेंगे। ‘मेक इन इंडिया’ मिशन के तहत इनका उत्पादन किया जाएगा। इन विमानों को विशेष तौर पर भारतीय वायुसेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

अत्याधुनिक F-21 लड़ाकू विमानों का भारत में उत्पादन करने की घोषणा अमेरिकी रक्षा एवं एयरोस्पेस कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने की है। कंपनी ने ये घोषणा बुधवार को बेंगलुरू में आयोजित ‘एयरो इंडिया 2019’ शो के पहले दिन की है। इस शो में कंपनी ने अपने F-21 फाइटर जेट का प्रदर्शन भी किया है। इस दौरान कंपनी ने बताया कि उन्होंने इस विमान को विशेष तौर पर भारतीय वायुसेना के लिए डिजाइन किया है।

File Photo

जानकारों के अनुसार अमेरिकी कंपनी इस घोषणा के जरिए अरबों डॉलर के भारतीय सैन्य ऑर्डर पर नजर जमाए हुए है। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद जिस-तरह से भारत-पाक के बीच तनावपूर्ण स्थिति है और भारत में फ्रांस के राफेल विमानों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, कंपनी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत इन विमानों का उत्पादन भारत में करने की घोषणा की है। यही वजह है कि कंपनी ने भारत में इनके निर्माण की घोषणा के साथ कहा है कि ये विमान अत्याधुनिक वायु शक्ति के साथ भविष्य में भारत को मजबूत करेगी।

कंपनी के अनुसार भारत के लिए लॉकहीड मार्टिन और टाटा एडवांस्ड सिस्टम द्वारा एफ-21 लड़ाकू विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने इससे पहले भी भारत को एफ-16 लड़ाकू विमान बेचने की पेशकश की थी। अब कंपनी का दावा है कि एफ-21 लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना को विश्व के सबसे बड़े लड़ाकू विमान तंत्र से जोड़ेगा। रक्षा क्षेत्र की यह अमेरिकी कंपनी F-16 युद्धक विमान भारत को ऑफर कर चुकी है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर की सेनाएं कर रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *