अभी-अभी : बीजेपी को उद्धव ठाकरे का प्रस्ताव, ढाई-ढाई साल के लिए बने महराष्ट्र में मुख्यमंत्री

अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताय जा रहा है महराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के सामने फिफ्टी फिफ्टी का फार्मूला दिया है। उद्धव ने कहा किसीको पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। जनादेश आँख खोलने वाली है। ना मई पहले झुका था और ना अब झुकूंगा। बहुत जल्द अमित शाह से फाइनल डील की जायेगी।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन 288 में से 156 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यानी इन्होंने बहुमत का आंकड़ा (145 सीट) पार कर लिया है। हालांकि, इस बार भाजपा को 20 से ज्यादा सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। वहीं, कम सीटों पर लड़ने के बाद भी शिवसेना ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। उधर, हरियाणा की 90 सीटों में से भाजपा 39 पर बढ़त बनाए हुए है। यहां कांग्रेस पिछले बार की अपनी 15 सीटों से बढ़कर 31 सीटों पर आगे नजर आ रही है। यहां 10 महीने पहले ही बनी दुष्यंत चौटाला की जजपा के 10 सीटें जीतने के आसार हैं।

समस्तीपुर में लोकसभा उपचुनाव की जंग भी बड़ी रोचक थी। इस सीट से 11 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसमें एनडीए से लोजपा प्रत्याशी प्रिंस राज, महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अशोक कुमार, युवा क्रांतिकारी पार्टी से रंजू देवी,वाजिव अधिकार पार्टी से विद्यानंद राम , निर्दलीय से सूरज दास, अनामिका, शशिभूषण दास, शैलेन्द्र चौधरी, निर्दोष कुमार, आनंद कुमार, आशा देवी शामिल थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *