और इस तरह नीतीश कुमार ने हाथ हिलाकर कोरोना को भगा दिया… रैली में जमकर गरजे सुशासन बाबू

जदयू अध्यक्ष अाैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशाराें में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बड़ा हमला किया। कहा-’जिन्हाेंने सिर्फ अपने लिए किया वो अंदर हैं, हमने पूरे बिहार के लिए काम किया। अगली बार मौका मिला, तो युवाओं को कारोबार में बड़ी मदद देंगे। नई तकनीक से ऐसा ट्रेंड करेंगे कि वे दूसरों को भी रोजगार देने के काबिल हों। इंटर पास लड़कियों को 25 हजार व स्नातक करने पर 50 हजार की राशि दी जाएगी। उद्योग लगाने के लिए एससी-एसटी, अति पिछड़ा व सभी वर्ग की महिलाओं को 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। 5 लाख अनुदान और 5 लाख की राशि बिना टैक्स की।’ नीतीश कुमार बुधवार को अमरपुर, सुल्तानगंज, तारापुर व मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

कानून का राज स्थापित किया : नीतीश ने कहा-हमने कानून का राज स्थापित किया। अब अपराध के मामले में बिहार 23वें नंबर का राज्य है। पहले की स्थिति याद कीजिए। हमने न्याय के साथ विकास किया। सबके, हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। महिलाओं को आरक्षण दिया।

मुख्यमंत्री की खास बातें : एससी-एसटी, अति पिछड़ा, सभी वर्ग की महिलाओं को 5 लाख अनुदान व 5 लाख की राशि बिना टैक्स{ 7 निश्चय-2 से बिहार बनेगा सक्षम व स्वावलंबी{हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी{वृद्ध जनों के लिए शहरों में आश्रयस्थल{हर बाजार जुड़ेगा बाइपास से{शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवास{आठ-दस पंचायत पर नया पशु अस्पताल{हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट{ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन का इंतजाम

जदयू संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने मोकामा की रैली में कहा- पति-पत्नी के समय रावण राज था। सीएम के आने पर रामराज आया। अनंत सिंह का नाम लिए बिना कहा- जो रावण बने थे, उनको पार्टी से निकाला गया। पार्टी से निकाला गया रावण, आज फिर रावण की पार्टी में शामिल हो गया है। आज टाल में सड़कों का जाल है हर घर बिजली पहुंची है। किसी ने सोचा था, यहां कोई नेशनल हाईवे बनेगा लेकिन यहां बना। प्रदेश जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अशोक चौधरी ने तब और अब के फर्क को बताया।

सक्षम स्वावलंबी बिहार बनाएगा 7 निश्चय-2
नीतीश कुमार ने कहा कि 7 निश्चय ने खासकर गांवों की तस्वीर बदल दी है। जल-जीवन-हरियाली अभियान की गूंज यूएनओ तक पहुंची। हम 7 निश्चय पार्ट-2 के बूते सक्षम बिहार-स्वावलंबी बिहार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत क्या-क्या होगा? नीतीश ने कहा-कुछ लोगों का परिवार सिर्फ उनकी पत्नी, बेटा-बेटी है। हमारा परिवार पूरा बिहार है। इधर, देर शाम धोरैया, बेलहर तथा जमालपुर की वर्चुअल रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि तब (राजद राज में) बिहार में जंगलराज था। अब कानून का राज है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *