अभी-अभी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का नि’धन, राजनीति में शोक की लहर

PATNA: शीला दीक्षित के बाद कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयपाल रेड्डी का हैदराबाद में नि’धन हो गया। जयपाल रेड्डी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। रात उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें एआईजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका नि’धन हो गया। जयपाल रेड्डी 77 साल के थे।

कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी, 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। अब यह तेलंगाना राज्य के अंतर्गत आता है। उनकी शादी 7 मई, 1960 को लक्ष्मी से हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। जयपाल रेड्डी का तेलगू राजनीति में अहम ओहदा था। वह 4 बार विधायक और 5 बार सांसद चुने गए।

जयपाल रेड्डी ने 1998 में आईके गुजराल कैबिनेट में सूचना और प्रसारण के लिए केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय से एम.ए. की पढ़ाई पूरी की थी। जयपाल रेड्डी 1969 से 1984 के बीच आंध्र प्रदेश के कलवाकुर्ती से चार बार विधायक रहे थे। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे लेकिन आपातकाल के दौरान उन्होंने पार्टी छोड़ दी और 1977 में जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

15वीं लोकसभा में उनके पास साइंस और टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस के मंत्रालयों का प्रभार था। इससे पहले वह 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में सूचना और प्रसारण मंत्रालय का प्रभार भी संभाल चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनावों में जयपाल रेड्डी चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। 1999 में उनकी 21 साल बाद कांग्रेस में वापसी हुई थी। इसके बाद वह यूपीए-1 में वह शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। यूपीए-2 में उनके पास शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की भी जिम्मेदारी रही।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *