अमित शाह की बैठक से पहले जबरदस्त बमके गिरिराज सिंह, कार्यक्रम छोड़ गुस्से में लौट गए वापस
बिहार के पूर्णिया से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमित शाह की रैली के बाद किशनगंज मेडिकल कॉलेज में गृहमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेताओं की बैठक थी। सभी लोग बारी-बारी से पहुंच रहे थे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गाड़ी पर बैठकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने वाहन सहित जाने से रोक दिया। फिर क्या था। गिरिराज सिंह उलझ गए। गुस्से में कार्यक्रम स्थल छोड़कर वापस सर्किट हाउस लौट गए। बाद में बिहार के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने गिरिराज सिंह को मनाने का काम किया।
UPENDRA KUSHWAHA – पूर्णिया की रैली में श्री Amit Shah जी को बार-बार ताली बजाने और जोर से नारे लगाने के लिए आग्रह करना पड़ा। यहां तक कहते सुने गए कि सीमांचल के लोगों का जोश कहां चला गया…! साफ है, उनकी पार्टी के प्रति अब बिहार की जनता में न तो आकर्षण रहा और न ही विश्वास। आखिर काठ की हांडी कितनी बार चूल्हे पर चढ़ेगी, जनाब ?लोग समझ गए हैं…..”झुठा है तेरा वादा, वादा तेरा वादा”!

तेजस्वी ने अमित शाह की रैली को बताया कॉमेडी शो, कहा- आज उनको जंगल राज दिख रहा है
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीमांचल में अमित शाह की रैली को कॉमेडी शो करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें तो लग नहीं रहा था कि वह गृह मंत्री के रूप में बोल रहे थे या भाजपा नेता के रूप में। वह क्या लग रहे थे हम नहीं बता सकते। तेजस्वी ने सवाल उठाते हुए कहा कहा कि क्या अमित शाह बिहार के लोगों को डराने आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि