गूगल में काम करने वालों को झटका, कंपनी ने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का लिया फैसला

10000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालेगी गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet, जानें सबकुछ : Google Layoffs 2022: Google की पेरेंट कंपनी Alphabet Inc. अपने कुल कर्मचारियों में से करीब 6 प्रतिशत को बाहर निकालने की योजना बना रही है। एक नई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक दिग्गज गूगल दुनियाभर में अपने 10000 से ज्यादा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग टीम के मैनेजर से कर्मचारियों का आंकलन करने को कहा गया है। और जिन कर्मचारियों की परफॉर्मेंस खराब पाई जाएगी, उनसे कंपनी छोड़ने को कहा जाएगा। 6 प्रतिशत कर्मचारियों का मतलब है- गूगल के करीब 10000 से ज्यादा स्टाफ की छुट्टी होना। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आंकलन और छंटनी चुनिंदा वर्टिकल में होगी या फिर पूरी कंपनी में यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet ने पिछली तिमाही में बड़ी संख्या में भर्तियां की हैं और शायद इसकी वजह कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के दौरान हुई ग्रोथ रही। हालांकि, एक्सपर्ट की राय इस बारे में अलग-अलग है। ब्रिटिश अरबपति फंड मैनेजर क्रिस्टोफर हॉन ने हाल ही में इशारा किया था कि आमतौर पर गूगल के कर्मचारियों को बाकी इंडस्ट्री की तुलना में ज्यादा सैलरी मिलती है। खबरों के मुताबिक, 2017 के बाद से गूगल के कर्मचारियों की संख्या में सालाना करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है और एक्सपर्ट ने यह संख्या कम करने की सलाह दी है ताकि भविष्य में कंपनी खुद को मजबूत रख सके।

जानकारी के मुताबिक, एल्फाबेट के करीब 6 प्रतिशत कर्मचारियों को जल्द ही परफॉर्मेंस के आधार पर पिंक स्लिप जल्द (अगले साल की शुरुआत में) मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि कंपनी अपनी करीब 2 प्रतिशत वर्कफोर्स में कटौती कर सकती है।

अगर गूगल द्वारा छंटनी होती है तो एल्फाबेट भी Meta, Twitter, Amazon जैसी कंपनियों की लिस्ट में शामिल होगी। याद दिला दें कि हाल ही में फेसबुक (Facebook) की पेरेंट कंपनी मेटा, ट्विटर के मालिक एलन मस्क और ऐमजॉन जैसी दिग्गज टेक कंपनियों ने भी बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती का ऐलान किया है। मेटा ने हाल ही में 11000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकालने की पुष्टि की थी। ऐमजॉन 10000 और ट्विटर 3500 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाले जाने की खबरें हैं। अब गूगल की एल्फाबेट भी 100000 लोगों को निकाल रही है।

HP Inc द्वारा भी अगले 3 सालों के दौरान 6000 कर्मचारियों को कम कर सकती है। पर्सनल कंप्यूटर की मांग में लगातार हो रही कमी के चलते कंपनी के मुनाफे में कमी आई है। हार्ड-ड्राइव बनाने वाली Seagate Technology Holdings Plc. ने भी 3000 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। इसके अलावा cisco Systems Inc. ने भी पिछले साल ऑफिस बंद करने और नौकरियों में कटौती का ऐलान किया था। लेकिन फिलहाल संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

इनपुट : जनसत्ता

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *