गुजरात के मंत्री ने की PM मोदी की तारीफ,कहा- भगवान नटराज,श्री कृष्ण और आचार्य चाणक्य हैं मोदी

PATNA: गुजरात के मंत्री प्रदीप सिंह ने जमकर पीएम मोदी की तारीफ की। उन्होंने पीएम मोदी की तुलना भवान नटराज, भगवान कृष्ण और आचार्य चाणक्स से कर डाली। मंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में अराजकता का ऐसा माहौल था, जैसा प्राचीन मगध साम्राज्य में देखा गया था। उन्होंने आगे कहा कि- लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के ऐतिहासिक सफाए की वजह पार्टी की ओर से गुजरा में 2004 से 2014 में की गईं ज्यादतियां हैं। यह वही वक्त था जब पीएम मोदी सूबे के मुख्यमंत्री थी।

प्रदीप जडेजा ने आगे कहा कि- 2500 साल पहले, मगध अराजकता के दौर से गुजर रहा था और इन सबके बीच आचार्य चाणक्य के तौर पर एक ताकत सामने आई थी। अपनी राजनीतिक इच्छाशक्ति के दम पर मोदी भारत के लोगों में खुशी लेकर आए। जडेजा यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि- भगवान कृष्ण की तरह मोदी ने भी देश में आतं’कवाद और विभाजनकारी ताकत रूपी कालिया नाग को काबू किया।

बता दें कि गुजरात सरकार राज्य में 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती करेगी। गुजरात के गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसके प्रभाव में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंत्री ने यहां पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में लोकरक्षक दल जवानों के पासिंग आउट परेड की समीक्षा के बाद ये बातें कहीं। जडेजा ने कहा कि बीते 10 साल में राज्य में करीब 50,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की गयी है। उन्होंने कहा कि गुजरात पुलिस विभाग को और अधिक पुलिसकर्मियों की आवश्यकता है और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिये एक प्रस्ताव को अपनी सहमति दे दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *