जिस लड़की को किडनैप कर जेल गया उसी से रचाई शादी, हाथ में हथकड़ी पहन किया सिंदूरदान

जिसकी किडनैपिंग में जेल..उसी से शादी: सीतामढ़ी कोर्ट कैंपस में प्रेमी जोड़े ने लिए सात फेरे; हथकड़ी लगे हाथों से भरी मांग : सीतामढ़ी में जिस प्रेमिका की किडनैपिंग में प्रेमी जेल में बंद है, उसी के साथ शनिवार को सात फेरे लिए। कोर्ट के आदेश पर अदालत परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। लड़के ने हथकड़ी और रस्सी लगे हाथ से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया।

दरअसल, लड़के को जेल से लाया गया था। इसलिए शादी की रस्म के दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और रस्सी थी। हालांकि बाद में उसे निकाल दिया गया। दोनों की कोर्ट कैंपस स्थित शिव मंदिर में शादी हुई। इस शादी में लड़की के घरवाले तो शामिल हुए, लेकिन लड़के के परिवार से कोई नहीं आया।

बता दें कि ​​​युवक 6 नवंबर 2022 से जेल में बंद है। 4 नवंबर को दोनों घर छोड़कर भाग गए थे। लड़की के घरवालों ने लड़के पर अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 6 नवंबर को पुलिस ने दोनों को बरामद किया। इसके बाद से प्रेमी जेल में बंद था। मामला बैरगनिया थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी जोड़े ने शादी की लगाई थी गुहार

लड़की के भाई का कहना है कि शादी कोर्ट के आदेश के बाद डुमरा कोर्ट परिसर में हुई। दोनों ने शादी करने के लिए आवेदन दिया था। आवेदन स्वीकार होने के बाद कोर्ट ने शादी का आदेश दिया। लड़की के परिजन की सहमति से शादी हुई है।

बैरगनिया थाना क्षेत्र के आशोगी गांव निवासी अमरनाथ महतो की बेटी अर्चना कुमारी (23) और नरकटियागंज निवासी गोपाल प्रसाद के बेटे राजा कुमार (28) का साल 2016 से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राजा की बहन की शादी सीतामढ़ी में हुई है। वह अपनी बहन के घर पर ही रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान दोनों में अफेयर हुआ और 4 नवंबर 2022 को दोनों घर छोड़कर फरार हो गए।

उसी दिन अर्चना के परिजन ने प्रेमी राजा कुमार पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। इस पर कार्रवाई करते हुए बैरगनिया थाना की पुलिस ने दोनों को बरामद कर लड़के को 6 नवंबर को जेल भेज दिया था। तब से राजा कुमार जेल में ही बंद है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *