हैप्पी बर्थ डे धोनी, सिर्फ 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे और आज सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्ति बन गए
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल की कमाई आज करोड़ों रूपये में है। वो भले ही आज बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है बावजूद इसके पिछले साल उनकी नेटवर्थ 165 करोड़ रुपये थी। धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ-साथ अलग-अलग ब्रांड्स के विज्ञापन और बिजनेस के जरिए करोड़ों रूपये कमाते हैं। रांची के सिमलिया में उनका फार्म भी है जहां वे खेती करते हैं और दुग्ध उत्पादन भी। धोनी के पास दुनिया के बड़े से बड़े ब्रांड्स की दर्जनों बाइक्स हैं। उनके पास विंजेट कारों का बड़ा सा कलेक्शन भी है जिनकी तस्वीरें उनकी पत्नी साक्षी फैंस के साथ साझा करती हैं।

वर्तमान में अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं धोनीवर्तमान में अरबों रूपये की संपत्ति के मालिक धोनी ने कभी इसका लक्ष्य नहीं रखा था। धोनी अपने क्रिकेट करियर से केवल 30 लाख रुपया कमाना चाहते थे। कैप्टन कूल ने केवल 30 लाख रुपया कमाकर रांची में बाकी की जिंदगी शांति से बिताने का सपना भर देखा था। इस बात का खुलासा टीम इंडिया में कभी धोनी के टीममेट और रूम पार्टनर रहे पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक चैट सेशन के दौरान किया था। ट्विटर पर चैट सेशन मेमोरिज विद एमएस धोनी में वसीम जाफर ने इस बात का खुलासा किया था। उन्होंने एक फैंस के सवाल के जवाब में ये बात कही थी।
टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनीचलते-चलते आपको बता दें कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 का आईसीसी टी ट्वेंटी विश्व कप, 2011 का एकदिवसीय विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और साल 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता है। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 भी बनी थी।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR