हरीश द्विवेदी को भाजपा ने बनाया बिहार का नया प्रदेश प्रभारी, BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से 20 लोग

भाजपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बिहार से 20 लोग : बिहार से पदेन सदस्यों में तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, सुशील मोदी, संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, संजय मयूख़, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रुड़ी व गुरु प्रकाश पासवान, नवल यादव, नागेंद्रजी, भीखूभाई दलसानिया भी शामिल हैं। मनोज तिवारी को भी इसमें स्थान दिया गया है, वे बिहार के ही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित की। इसमें बिहार से 20 लोगों को और बिहार से जुड़े 5 लोगों को स्थान दिया गया है। हरीश द्विवेदी को बिहार का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है जबकि अनुपम हाजरा को सह प्रभारी बनाया गया है। नई टीम में गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, रविशंकर प्रसाद और भागीरथी देवी को जगह मिली है। जबकि, मंगल पांडेय, गोपालजी ठाकुर, प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव शामिल हैं। कार्यकारिणी में वरुण गांधी, मेनका गांधी और सुब्रहृमण्यम स्वामी को जगह नहीं दी गई है। दिग्गजों में सिर्फ आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को ही रखा गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *