हरेक राज्य में फंसे लोगों के लिए बिहार सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जल्द करें संपर्क

राज्यों के लिए अलग-अलग अफसरों की जिम्मेदारी..आपके परिजन फंसे हैं तो इन नंबरों पर करें संपर्क
पलका सहनी दिल्ली/हिमाचल 9599823200 शैलेंद्र कुमार दिल्ली/हिमाचल 9717691086 शैलेंद्र कुमार जम्मू/लद्दाख 9717691086 एमएस ढिल्लो पंजाब 9473191753 दिवेश सेहरा हरियाणा 544404189 प्रेम सिंह मीणा राजस्थान 9473191456 बी कार्तिकेय गुजरात 9810922727 वीएस गुंजियाल उत्तराखंड 9473191491 एम. रामचंद्रद्रूडू, एपी/तेलंगाना 7250687373 सेंथिल कुमार तमिलनाडु/पुडुचेरी 9431232001 प्रतिमा एस. कर्नाटक 9473191380 आदेश तितरमारे महाराष्ट्र/गोवा 9431818704 सफीना एन. केरल 8547883439 वीएस गुंजियाल उत्तरप्रदेश 9473191491 अनिमेष पराशर उत्तरप्रदेश 9199065999 मयंक बड़वड़े मप्र/छग 9473191429 अनिरुद्ध कुमार उड़ीसा 9473197815 चंद्रशेखर झारखंड 9661472483 किम प.बंगाल 7739811111 आनंद शर्मा पूर्वोत्तर राज्य 8135900400

सारी बसें लगा दें तो भी सभी को लाने में लगेंगे 30 दिन
बिहार सरकार के आंकड़े के अनुसार दूसरे राज्यों में फंसे 28.29 लाख लोगों ने सहायता मांगी है। सोशल डिस्टेंसिंग फार्मूले में एक बस में 25 लोग बैठ पाएंगे। इसे आधार मानें, तो इनको एक बार में लाने के लिए 1,13,160 बसें चाहिए। बिहार में सिर्फ 20 हजार बसें हैं। इन बसों को 6 चक्कर लगाना पड़ेगा। यानी 6 बार जाना, 6 बार आना। एक बस को औसतन 1500 किमी एक तरफ से तय करने होंगे। ऐसे में 5 से 7 दिन का समय लगेगा। यानी 6 चक्कर में एक से डेढ़ माह।

उत्तरप्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से मजदूराें काे लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे पहले मध्यप्रदेश से लाेगाें काे निकाला जाएगा। अावाजाही के बीच त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने गुरुवार काे कहा कि अभी लाॅकडाउन जारी रहे। सभी पाबंदियां वैक्सीन बनने के बाद ही हटाएंगे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रखण्ड की आबादी के आधार पर वहां क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की आवश्यकता जताई है ताकि वहां बाहर से आनेवाले लोगों को पर्याप्त संख्या में रखा जा सके। पंचायतस्तरीय विद्यालयों के क्वारेंटाइन सेंटर की भी क्षमता बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ राज्य में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रोटोकाॅल तैयार रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त रोजगार सृजन के लिए पूरी तैयारी रखी जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों को रोजगार मिल सके।

लाॅकडाउन के बीच 37 दिन से देश के विभिन्न हिस्साें में फंसे मजदूराें, छात्राें अाैर अन्य लाेगाें की वापसी के लिए बिहार समेत विभिन्न राज्यों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिहार ने 18 नोडल अफसर भी नियुक्त कर दिए। बिहार के साथ ही राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, अाैर झारखंड ने भी इसके लिए विशेष ट्रेन चलाने की मांग की है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी, मंत्री संजय झा व अशोक चौधरी ने कहा कि कि बिहार के लोग राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कई राज्यों में फंसे हैं। लाखाें लाेगाें काे बसाें से इधर-उधर भेजने की प्रक्रिया पूरी हाेने में महीनाें लग जाएंगे।

ऐसे में “घर वापसी स्पेशल ट्रेन’ ही सही और सुरक्षित विकल्प है। हालांकि, इस मांग पर गृह मंत्रालय ने गुरुवार काे एक बार फिर स्पष्ट किया िक अभी लाेगाें के समूहाें काे सिर्फ बसाें के जरिये ही राज्याें के बीच अावाजाही की छूट दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *