सब्जी बेचने वाले का बेटा बना मैट्रिक परीक्षा में बिहार टॉपर, हिमांशु को मिला 96 % नंबर

PATNA : बिहार बोर्ड ने लॉकडाउन के बीच मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर इतिहास रच दिया है। सब्जी बेचने वाले का बेटा टॉपर बना है। रोहतास के जनता हाई स्कूल, तेनुअज के छात्र हिमांशु राज सर्वाधिक 481 अंक (96.20%) लाकर अव्वल रहे हैं।

दूसरे स्थान पर समस्तीपुर के एसके हाई स्कूल जितवारपुर का छात्र दुर्गेश कुमार है। दुर्गेश को 480 अंक (96%) मिले हैं। इनके पिता किसान हैं। तीसरे स्थान पर 478 अंक (95.6%) लाकर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी हैं। इसमें भोजपुर के श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली आरा के शुभम कुमार, औरंगाबाद के पटेल हाई स्कूल दाउदनगर के राजवीर और अरवल के बालिका हाई स्कूल की जूली कुमारी शामिल हैं।

Capture
Capture

इस बार 80.59 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। यह पिछली बार की तुलना में 0.14 फीसदी कम है। वर्ष 2019 में 80.73 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए थे। शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने वेबसाइट पर रिजल्ट जारी किया। इसके बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव आरके महाजन और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर मौजूद रहे। टॉप-टेन में इस बार कुल 41 परीक्षार्थियों ने स्थान हासिल किया है। 19 जिले के विद्यार्थी इसमें शामिल हैं। रोहतास से आठ, समस्तीपुर और औरंगाबाद से पांच-पांच विद्यार्थी शामिल हैं। सिमुलतला विद्यालय से सिर्फ तीन विद्यार्थी शामिल हैं।

4 लाख प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण : सबसे ज्यादा विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए। चार लाख तीन हजार 392 को प्रथम श्रेणी मिला है। 15 लाख 29 हजार 393 विद्यार्थियों ने फार्म भरा था। 14 लाख 94 हजार 071 ने परीक्षा दी। 12 लाख 04 हजार 030 उत्तीर्ण हुए। दो लाख 89 हजार 692 परीक्षार्थी असफल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *