होली पर बिहार आना आसान नहीं, दिल्ली-मुम्बई समेत बड़े शहरों से आने वाले सभी विमान फुल

होली पर दिल्ली समेत बड़े शहरों से अाने वाले सभी विमान फुल : काेराेना संक्रमण कम हाेने से इसबार हाेली पर विमान किराया में पिछले साल के मुकाबले करीब 15 फीसदी की बढ़ाेतरी हुई है। दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, काेलकाता समेत अन्य प्रमुख शहराें से अाने वाली सभी फ्लाइट फुल है। 18 मार्च काे दिल्ली से पटना का किराया 7070 रुपए अाैर पटना से दिल्ली का 6500 रुपए है। 20 मार्च काे पटना से दिल्ली का किराया 11400 अाैर दिल्ली से पटना का 7400 रुपए है। 20 मार्च काे पटना से मुंबई का किराया करीब 14 हजार है। यात्रियाें के लिए राहत की बात यह है कि केंद्र सरकार ने फ्लाइंग अावर के हिसाब से हरेक शहर का अधिकतम किराया तय कर दिया है। इस वजह से विमानन कंपनियां मनमाना किराया नहीं ले रही हैं। दिल्ली-पटना सेक्टर के बीच अधिकतम किराया का बैंड 11700, जबकि हैदराबाद का 13000, बेंगलुरु, चेन्नई अाैर मुंबई का 16900 है। हाेली के माैके पर वर्ष 2020 में दिल्ली का किराया 21 हजार तक पहुंचा गया था।

इन शहरों से पटना अाने का किराया 18 से 22 मार्च तक
तिथि दिल्ली काेलकाता मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद चेन्नई
18 मार्च 7070 5811 9500 8492 7737 8464
19 मार्च 6473 5811 8960 8492 7737 8791
20 मार्च 7400 5811 9232 9415 7737 9660
21 मार्च 7700 5811 9232 8492 7737 8791
22 मार्च 6400 5811 8417 8492 7737 8681

पटना से 18 से 22 मार्च तक इन प्रमुख शहरों का किराया
तिथि दिल्ली काेलकाता मुंबई बेंगलुरु हैदराबाद चेन्नई
18 मार्च 6500 6500 7600 8500 7600 8500
19 मार्च 7600 6500 8500 8500 7600 8500
20 मार्च 11400 6500 14000 10900 7600 13600
21 मार्च 10300 7200 11400 10200 8500 11450
22 मार्च 6600 6500 8800 8500 7800 8900

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *