हॉस्पिटल में दूल्हा दुल्हन की शादी, लड़की हुई बीमार तो अस्पताल पहुंच गया सज धज कर दूल्हा

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2023 : आपको विवाह सिनेमा याद है. जिसके अंत में लड़की जल जाती है और उसे हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट करवाया जाता है. दूल्हा सज धज कर हॉस्पिटल पहुंचता है और वहां धूमधाम से दोनों की शादी करवा दी जाती है. कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया है. बताया जाता है कि दिल में छेद होने के कारण दुल्हन को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. शादी वाले दिन दूल्हा सज धज कर घोड़ी चढ़कर हॉस्पिटल पहुंच गया. फिर क्या था सभी डॉक्टर और नर्स के सामने धूमधाम से दोनों का विवाह हुआ. दूल्हा में दुल्हन के गले में जयमाला पहनाया. सिंदूर दान करवाए गए. और दोनों एक दूसरे के जन्म जन्म के हो गए. अब खबर विस्तार से…

ताजा अपडेट के अनुसार यह मामला छत्तीसगढ़ का बताया जाता है. मीडिया में छपी खबरों के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में अनोखी शादी हुई है जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. स्थानीय लोगों की मानें तो दूल्हा लड़की के घर जाने के बदले सज धज कर हॉस्पिटल पहुंच गया. डॉक्टरों के सामने सात फेरे लिए गए. आसपास के लोग जमकर लड़की की तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल ये सब युवती की तबीयत बिगड़ने के चलते हुआ है। बैजलपुर की रहने वाली रश्मि उर्फ लक्ष्मी पिता अगरदास महंत की शादी सक्ती जिले के परसाडीह गांव निवासी राज उर्फ बंटी से तय हुई थी। दोनों की शादी 20 अप्रैल को होनी थी। लेकिन कुछ दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर लड़की को शहर के श्री नर्सिंग होम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच करने पर पता चला कि रश्मि की बड़ी आंत में छेद है, डॉक्टरों ने कहा कि समय रहते अगर ऑपरेशन नहीं करवाया जाता है तो लड़की को दिक्कत हो सकती है।

इसके बाद लड़के वालों ने ही लड़की को अस्पताल में भर्ती कराकर ऑपरेशन कराने का फैसला लिया। साथ ही तय तारीख यानि 20 अप्रैल को ही शादी कराने का फैसला किया। इसके बाद गुरुवार को दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया। जहां पूरे विधि विधान के साथ शादी हुई.

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *