सरस्वती पूजा विसर्जन में डीजे-ओर्केस्ट्रा पर रोक, नदी में नहीं होगा प्रतिमा का विसर्जन

PATNA : सरस्वती पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता एसडीओ राजेश रौशन ने की। बैठक में एएसपी मनीष कुमार भी माैजूद थे। एसडीअो ने कहा कि देवी सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन गंगा में नहीं होगा, इसके लिए भद्रघाट, खाजेकलां, पीरदमड़िया, कंगन घाट व लॉ कॉलेज घाट पर कृत्रिम तालाब बनेगा। विसर्जन शाेभायात्रा में डीजे बजाने पर रोक रहेगी।

साथ ही अ/श्लील गाना बजाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। अगर कोई बच्चा प्रतिमा स्थापित करता है ताे अभिभावक को लाइसेंस लेना होगा। उन्होंने प्रतिमाअाें का विसर्जन दो दिनों के अंदर करने को कहा है। उन्होंने कहा कि रात दस बजे के बाद पूजा स्थल पर बाजा नहीं बजाएं। बैठक में बड़ी पटनदेवी मंदिर के महंत विजय शंकर गिरि, बलराम चौधरी, चुन्नू चंद्रवंशी, मो. जावेद, मेराज जया, मो. हिदायत, धर्मेंद्र मुन्ना, गणेश, शारिफ अहमद रंगरेज, प्रभात बहादुर माथुर अादि माैजूद रहे।

नदी में नहीं होगा प्रतिमा का विसर्जन : शुक्रवार की दोपहर पुनपुन थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें मौजूद पुनपुन एसएचओ कुंदन कुमार सिंह व बीडीओ उदय कुमार ने कहा कि पूजा को शांति व हर्षोल्लास के साथ मनाएं। प्रशासन हर कदम पर लोगों के साथ है। पर्यावरण की सुरक्षा को देखते हुए इस बार प्रतिमा के पुनपुन नदी में विसर्जन पर प्रतिबंध है।

प्रतिमा को अपने आसपास के क्षेत्र के तालाब में ही विसर्जित करना है। सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। लाइसेंस की अवधि के बाद पंडाल या प्रतिमा रखने की मनाही होगी। इसके अलावा डीजे बजाने और आर्केस्ट्रा प्रोग्राम पर भी रोक लगाई गई है। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी करवाई की जाएगी। बैठक में टीएन सिंह, मदन पासवान, अनिल सिंह, अरविंद, संजय सिंह, भरत कुमार, शशि कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *