पूरे रीति-रिवाज के साथ पराग और वैभव ने एक दूसरे से की शादी, दोनों ने हाथों में रचाई मेहंदी

PATNA:  शादी के जोड़े में दिख रहे कपल का नाम पराग मेहता और वैभव जैन है। दोनों को एक दूसरे से इस कदर प्यार हो गया कि दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों इंडियन हैं और अमेरिका में ही रहते हैं। पराग और वैभव को एक दूजे का होने में उनके परिवार वालों ने भी मदद की। दोनों की फैमिली ने मिलकर धूम-धाम से शादी की। हालांकि,  पराग और वैभव दोनों सिंपल शादी करना चाहते थे। लेकिन उनकी फैमिली चाहती थी कि बेटों की शादी यादगार साबित हो।

पराग मेहता और वैभव जैन की अब तक की बहुत ही अनोखी शादी है। जिसमें रीति-रिवाज धूम-धाम की कोई कसर बाकी नही थी। नहीं तो समलैंगिक शादि के लिए परिवार का सपोर्ट जल्दी नहीं मिलता। धूम-धाम से शादी तो दूर की बात है।लेकिन इस शादी में न सिर्फ दो प्यार करने वाले बल्कि परिवार के लोग भी जोरशोर से लग गए।

इस अनोखी शादी में वैभव और पराग दोनों ने शेरवानी के साथ सर पर साफा भी पहना। शादी के लिए दोनों दुल्हों की बरात निकली जिस तरह दुल्हन हाथ में मेहन्दी रचाती है उस तरह दोनों ने हाथ में मेहंदी रचाई। पराग ने जब मेहंदी लगाने की बात कहीं तो उन्हें कहा गया कि लड़के मेहन्दी नहीं लगाते है। ये सिर्फ लड़कियों के लिए होता है। लेकिन मेहंदी सुहाग की निशानी है इसलिए दोनों ने मेहंदी लगाई।

पराग मेहता ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर अपने हाथों में लगी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की हैं। पराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा है कि, जैन धर्म में शादी की प्लानिंग करना सबसे मुश्किल काम है, क्योंकि हम दोनों जानते हैं कि इंडियन शादी के रिवाज बहुत सख्त होते हैं। ये अच्छी तरह से हो जाए यही बड़ी बात है। इसमें बहुत सारे रीति रिवाज होते हैं, जो साफ तौर पर लड़कियों के लिए होते हैं।  दोनों की बारात नाचते गाते मंडप तक पहुंची दोनों की सास ने उनका तिलक किया। लड़का लड़की की शादी में कन्यादान होता हैं, लेकिन वैभव और पराग ने अपनी शादी में वरदान करवाया। दोनों के इस फैसले में उनके परिवार ने उनका साथ दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *