इंडिगो में पहली बार भोजपुरी में वेलकम; कहा-भोजपुरी ठीक बा’? रऊआ लोगनि के अभिवादन करत बानी जा

रऊआ सब लोगनि के अभिवादन करत बानी जा’: इंडिगो में पहली बार भोजपुरी में वेलकम; पूछा-‘भोजपुरी ठीक बा’? लोग बोले- ‘ठीक बा’ देश में पहली बार ऐसा हुआ है जब फ्लाइट में भोजपुरी में स्वागत हुआ है। 35000 फीट ऊंचाई पर आसमान से मिट्‌टी को जोड़ने वाला प्रयोग इंडिगो एयरलाइंस ने किया है।

दैनिक भास्कर ने इस नए प्रयोग को लेकर लोगों की राय जानी तो हर किसी ने यही कहा- एयरलाइंस का यह प्रयोग जमीनी है, लोगों को जोड़नेवाला है, सुखद है।

छठ महापर्व को लेकर किया गया प्रयोग
इंडिगो ने पहली बार पटना से दिल्ली के सफर में भोजपुरी में स्वागत का प्रयोग किया है। फ्लाइट में कैप्टन प्रतीक ने भोजपुरी में स्वागत कर लोगों को चौंका दिया। हालांकि, यह पहले से सोचा-समझा था और इससे कुछ अलग करने का अहसास भी हो रहा था।

फ्लाइट में हिंदी और अंग्रेजी में ही वेलकम होता है, लेकिन इंडिगो ने छठ पर्व काे लेकर भोजपुरी की उद्घोषणा का प्लान किया था। यह पहला प्रयोग था जो लोगों को खूब भाया।

क्रू मेंबर ने पूछा भोजपुरी ठीक बा?

दिवाली और छठ महापर्व पर लोग बड़े शहरों से घरों की तरफ जाते हैं। इस दौरान फ्लाइट में अपनी क्षेत्रीय भाषा को सुनना लोगों को काफी पसंद आया है। क्रू मेंबर कहते हैं, ”आज थोड़ा हल्का लोड बा, छठ दिवाली के टाईम आ गई बा, वापस आवें में ज्यादा भीड़ रहत बा, जाए में कम। भोजपुरी समझ में आवता सब कोई के कि हिन्दी में ट्रांसलेशन करीं..भोजपुरी ठीक बा?” इस पर यात्री उन्हें भोजपुरी समझ आने का इशारा करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इंडिगो फ्लाइट क्रू मेंबर बिहार की भाषाओं का जिक्र करते हुए कहते हैं कि उन्हें सिर्फ भोजपुरी आती है। भोजपुरी में कहते है कि ‘बिहार में त बहुत भाषा बा, मगही, मैथिली, ठेठी, मगर हमरा के खाली भोजपुरी आवेला।’ इसी के साथ क्रू मेंबर कहते है, ‘रउरा लोग के हमनी का एक परिवार के सदस्य समझी लेंजा।’ यानी हम लोग आप सभी को एक ही परिवार का सदस्य समझते हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *