अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में समस्तीपुर के 8 साल के कनन ने लहराया परचम, दुनिया भर में मिला पहला स्थान

समस्तीपुर प्रखंड के रामपुर का कनन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलंपियाड में प्रथम स्थान लाकर दुनिया में परचम लहराया है। महज आठ साल की उम्र में उसने विश्व स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर अपना, अपने परिवार व बिहार का नाम राेशन किया है। यह परीक्षा 6 दिसंबर 2020 काे अाॅनलाइन अायाेजित की गई थी। इसका परिणाम 2 फरवरी काे अाया है।

उसके पिता कृष्ण भारद्वाज हजारीबाग में इंजीनियर है। जबकि माता आम्रपाली गृहिणी है। पिता ने बताया कि परीक्षा के लिए कनन को कोई विशेष कोचिंग नहीं दी गई थी। पारिवारिक माहौल में अपनी लगन से उसने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 100 फीसदी अंक हासिल की है। उसे सफलता के लिए स्वर्ण पदक, एक हजार नकद व एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। एसओएफ कार्यालय ने ई-मेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *