भारत के वैज्ञानिक आज फिर रचेंगे इतिहास, सूर्य पर ISRO आज भेजेगा आदित्य L1, 11:50 पर लॉन्चिंग

तैयारी पेलोड वीईएलसी हर मिनट एक तस्वीर भेजेगा, पांच साल तक मिल सकती है, फरवरी में मिलेगी पहली तस्वीर, आदित्य रोज 1440 तस्वीरें पृथ्वी पर भेजेगा, जनवरी के मध्य तक कक्षा में स्थापित हो सकता है आदित्य एल-1

सूर्य पर नजर रखने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने पुख्ता तैयारी कर ली है। वैज्ञानिकों के अनुसार आदित्य एल-1 के लक्ष्य तक पहुंचने के बाद पेलोड विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी) हर मिनट एक तस्वीर भेजगा।

आदित्य एल-1 प्रोजेक्ट की वैज्ञानिक और ऑपरेशन मैनेजर मुत्थु प्रियल का कहना है कि हर 24 घंटे में पृथ्वी पर बने निगरानी केंद्र को लगभग 1440 तस्वीरें मिलेंगी। वीईएलसी में लगे इमेजिंग चैनल के जरिए ये तस्वीरे आएंगी।

पांच साल तक मिलेगी तस्वीर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (आईआईए) के अनुसार 190 किलोग्राम वजनी वीईएलसी पेलोड पांच साल तक तस्वीरें भेज सकता है। ये उपग्रह का सामान्य जीवन चक्र है। ईंधन की खपत के आधार पर इसका जीवन चक्र बढ़ या घट भी सकता है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले साल फरवरी के आखिर तक तस्वीरें मिलनी शुरू हो जाएंगी। उपग्रह जनवरी के मध्य तक कक्षा में स्थापित हो जाएगा।

सोहो के साथ एल-1 साझा करेगा ‘आदित्य’

वाराणसी, व.सं.। भारत के पहले और महत्वाकांशी सोलर मिशन ‘आदित्य एल-1’ की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। शनिवार सुबह लांच होने के बाद अगले लगभग पांच महीनों में आदित्य सूरज और पृथ्वी के बीच लैगरेंज-1 प्वाइंट पर पहुंचेगा। इस स्थान को वह नासा और ईसा (यूरोपियन स्पेस एजेंसी) के सोहो सैटेलाइट के साथ साझा करेगा। बनारस के तीन वैज्ञानिक इस अभियान में इसरो की साइंस टीम का हिस्सा हैं। इनमें आईआईटी बीएचयू के फिजिक्स डिपार्टमेंट के डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव और डॉ. विद्या विनय के साथ बीएचयू में भौतिक विभाग के डॉ. कुंवर अलकेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने की पूजा अर्चना

तिरूपति, एजेंसी। सूर्य मिशन की लॉन्चिंग से पहले इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने आंध्र प्रदेश के सुल्लुप्रेता स्थित श्री चेंगलम्मा परमेश्वरी मंदिर में शुक्रवार को पूजा अर्चना करते हुए मिशन के सफलता की कामना की।

इसरो प्रमुख सुबह साढ़े सात बजे मंदिर पहुंचे थे। मंदिर में लगी चेंगलम्मा देवी की मूर्ति को बहुत शक्तिशाली माना जाता। मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि इसरो के मिशन या उपग्रह की लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिक यहां पूजा के लिए आते हैं।

नैनीताल एरीज करेगा मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग

नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) भारत के पहले सूर्य मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। शिक्षकों व स्कूली बच्चों को भी एरीज की दूरबीनों के जरिए सूर्य दिखाया जाएगा। शनिवार दोपहर 11 बजे से एरीज में आदित्य एल-1 मिशन से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एरीज के पब्लिक आउटरीच कार्यक्रम प्रभारी डॉ.वीरेंद्र यादव ने बताया कि आदित्य एल-1 मिशन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *