सुबह 11:59 बजे से है अमावस्या, राशि देखें और प’रेशानी से बचने के जानें उपाय

पटना: आज का दिन ग्रह चाल और श्रावण माह के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बुधवार की सुबह 11: 58 बजे तक चतुर्दशी तिथि है यानी सुबह 11:59 बजे से अमावस्या शुरू हो जाएगी, जो कि शुक्रवार की सुबह 8:42 बजे तक रहेगी। ऐसे में 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ने वाले हैं। किस राशि वालों का कैसा दिन रहेगा, इसकी हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष: इस राशि वाले लोगों को शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप सारी चीजों को अच्छे से संभाल सकेंगे। लेन-देन में मेष राशि वालों को कुछ फायदा होने की संभावना है। अपने ईष्टदेव का ध्यान करें। वृष: वृष राशि वालों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा। छात्रों को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। ब्राह्मण को वस्त्र दान करें, इससे आपके सभी काम बनेंगे।
मिथुन: इस राशि के लोगों के जीवन में किसी बड़े बदलाव की संभावना है। किसी समस्या का सीधा और सरल रास्ता आपको मिल सकता है। मंदिर में घी के दीये जलाएं। कर्क: आप पर आज काम का बोझ बढ़ेगा। इस कारण आपको थकान महसूस होगा। हालांकि सोचे हुए काम पूरा होंगे। मां दुर्गा को इत्र चढ़ाएं। सिंह: इस राशि के लोगों को दिन आज मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि सेहत में थोड़ी गिरावट होने की आशंका है। जीवन साथी के साथ कही घूमने जा सकते हैं। शिवलिंग पर मिश्री चढ़ाएं, इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या: लॉ की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह दिन बेहद अच्छा है। किसी सीनियर वकील के साथ इंटर्नशिप का मौका मिल सकता है। कॅरियर में आप नए आयाम हासिल कर सकते हैं। कुत्ते को रोटी खिलाएं। हर काम सफलता मिलेगी। तुला: इस राशि के लोगों का पैसा आज कहीं फंस सकता है। वहीं, बढ़ रहे खर्च से भी परेशान होंगे। कार्यक्षेत्र में भी किसी काम अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गणेश जी हो हल्दी चढ़ाएं।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों का रुका हुआ पैसा निकलता नजर आ रहा है। कोई नया दोस्त बन सकता है। बिजनेस मैन के लिए व्यापार के सिलसिले में बाहर जाने के संयोग बन रहे हैं।
धनु: कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। मनोकामनाएं पूरी होती नजर आ रहीं हैं। शिव जी को नारियल चढ़ाएं। मकर: आज आपको नए लोगों से बचने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम करें। कुंभ: घर पर कोई रिश्तेदार आएंगे, जिससे खुशियां फैलाएंगे। तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करें तो पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मीन: आपका आज का दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। हालांकि आपका पूरा ध्यान अपने कॅरियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *