तेजस्वी 2023 में बनेंगे मुख्यमंत्री, जगदा​नंद सिंह ने दिया बयान, मिशन दिल्ली पर काम करेंगे नीतीश

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 2023 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे और तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। जगदानंद सिंह की माने तो नीतीश कुमार 2023 के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मिशन दिल्ली पर काम करेंगे।

पत्रकारों से बात करते हुए राजद नेता ने कहा है कि नीतीश कुमार जिस तरह से विपक्षी एकता को लेकर बात कर रहे हैं उससे मुझे लगता है 2023 के बाद वह मिशन दिल्ली पर विशेष रूप से काम करेंगे और बिहार के भविष्य की लड़ाई तेजस्वी के हाथों सौंप देंगे। जब उनसे सवाल पूछा गया है कि क्या 2023 में नीतीश कुमार तेजस्वी को सीएम का पद सौंपेंगे। इस पर जगदानंद सिंह ने कहा कि आप लोगों को डाउट क्यों हो रहा है। देश नीतीश कुमार का और बिहार तेजस्वी की ताजपोशी का इंतजार कर रहा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *