अभी-अभी : RJD नेता जगदानंद सिंह नाराज, प्रदेश अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा, आज लालू से मुलाकात

PATNA- अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह इन दिनों काफी नाराज हैं। बहुत जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार जगदानंद सिंह आज शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहां आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेंगे।

सूत्रों के अनुसार जगदा बाबू राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद बिहार राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। कहा जा रहा है कि जगदानंद सिंह अपने बेटे और बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की इस्तीफे से नाराज हैं।

बताते चले कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था कि अभी का समय पार्टी के लिए बलिदान देने का है। इसलिए मेरे बेटे ने इस्तीफा दिया है। जिस किसान आंदोलन के दौरान मंडी कानून को लागू करने के लिए सालों तक आंदोलन चलता रहा, उस मंडी कानून व्यवस्था लागू करने से कुछ लोग नाराज हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *