बिहार: जल्लाद पति का कारनामा, पत्नी-8 माह के बेटे काे जिंदा जला मार डाला, दूसरे को तड़पता छोड़ भागा

अग्नि के सात फेरे लेने और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और आठ माह के मासूम को जलाकर मार डाला जबकि दाे साल के बेटे काे जलाकर जख्मी कर िदया। पति का जब इतना से भी जी नहीं भरा तब उसने अपने मृत बच्चे को घर में बंद कर पत्नी के शव को बाढ़ थाना क्षेत्र के सहरी गांव के समीप फेंककर भाग निकला। घटना सकसोहरा थाना क्षेत्र के दल्लाेचक गांव की है। जख्मी बच्चे का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। बाढ़ के शहरी इलाके में महिला के शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद बाढ़ पुलिस ने मृतका के शव को जब्त कर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इस बाबत मृतका के पिता द्वारा मृतका के पति और सास पर दहेज के लिए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता राजो चौधरी का कहना है कि सुबह में उन्हें दल्लोचक के ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की उसकी पुत्री रानी देवी और आठ माह के नाती को दामाद मौली चौधरी द्वारा घर में ही आग लगाकर मार दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पुत्री रानी के शव को दामाद बाढ़ की ओर लेकर चला गया। सूचना के बाद पिता अपने परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल दल्लोचक पहुंचे। घर का दरवाजा बाहर से बंद मिला। इसके बाद वह अपने परिजनों के साथ मिलकर दरवाजा खोलकर घर के अंदर गए तब देखा कि आंगन से किरोसिन की गंध आ रही है। वहीं छत के ऊपर वाले कमरे में उसके आठ माह के नाती अंकुश के शरीर में पट्टी बंधी हुई है और वह मृत पड़ा हुआ है। घर में खोजबीन करने के बाद भी उसकी पुत्री रानी का कुछ भी पता नहीं चला। उसका दूसरा नाती दो वर्षीय विकास घर के बगल में जले हुआ अवस्था में पड़ा था। उसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। इसके बाद पीड़ित परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

लड़की के परिजनाें ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार तीन साल पहले दल्लोचक निवासी मौली चौधरी से की थी जिससे दो बच्चे अंकुश तथा विकास हुअा। शादी के बाद से ही उसके दामाद एवं सास द्वारा दहेज में पैसे की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा। इसकी जानकारी मृतका द्वारा अपने पिता को दी जाती थी। शुक्रवार को उसके दामाद और दामाद की मां ने दहेज के लिए उसकी पुत्री रानी देवी एव नाती अंकुश को जलाकर मार डाला। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति साक्ष्य छुपाने की नीयत से मृतका के शव को बाढ़ के सहरी में सड़क किनारे फेंककर भाग गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *