जम्मू-कशमीर में दो बिहारियों की ह’त्या, नीतीश ने दो लाख का किया ऐलान, फेक न्यूज ने फैलाई सनसनी

घाटी : घर में घुसकर दो बिहारियों की हत्या, कुलगाम में आतंकियों के हमले के बाद रविवार रात सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की। श्रीनगर में फार्मासिस्ट माखनलाल बिंद्रू को उनके मेडिकल स्टोर में गोली मारी, अवंतीपोरा में गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले बिहार के वीरेंद्र पासवान की हत्या, बांदीपोरा के मोहम्मद शफी लोन की गोली मारकर हत्या कर दी गई, श्रीनगर में एक स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल और शिक्षक की हत्या ● दोनों के आईडी कार्ड चेक करने के बाद उन्हें गोली मारी गई थी। ● बिहार निवासी रेहड़ी वाले और यूपी के बढ़ई की गोली मारकर हत्या ● श्रीनगर के ईदगाह क्षेत्र में बांका निवासी अरविंद कुमार साह और पुलवामा में यूपी के सगीर अहमद को गोली मार दी गई

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने लगातार दूसरे दिन गैर-कश्मीरी लोगों को निशाना बनाया। दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों ने रविवार को घर में घुसकर बिहार के तीन मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, कुलगाम के वानपोह इलाके में आतंकवादियों ने गैर स्थानीय मजदूरों पर गोलियां चलाईं। मृतकों की पहचान राजा ऋषिदेव और योगेंद्र ऋषिदेव के तौर पर हुई है। दोनों बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। एक अन्य चुनचुन ऋषिदेव घायल है। उसे अनंतनाग के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीसरी बार हमला : जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से भी कम समय में गैर-स्थानीय मजदूरों पर यह तीसरा हमला है। बिहार के एक रेहड़ी-पटरी वाले और उत्तर प्रदेश के एक बढ़ई की शनिवार शाम आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि घाटी में निर्दोष नागरिकों के एक-एक कतरा खून का बदला आतंकवादियों और उनके मददगारों से लिया जाएगा।

आर्थिक मदद का ऐलान : बिहार सरकार ने आतंकियों के हमले में मारे गए राजा और योगेंद्र ऋषिदेव के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये की मदद देने की घोषणा की है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की।

फेक न्यूज ने फैलाई सनसनी
कश्मीर में बिहार के दो लोगों की हत्या की घटना के बाद रात तकरीबन साढ़े आठ बजे कई प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी और न्यूज पोर्टल ने यह खबर चलाई कि घाटी में रह रहे गैर कश्मीरियों को कैंप में भेजा जाएगा। कथित तौर पर कश्मीर के आईजी विजय कुमार के हवाले से एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया गया था कि सभी गैर कश्मीरी मजदूरों को नजदीकी पुलिस, सीआरपीएफ या सेना के कैंप में लाया जाए। इसकी तस्दीक के लिए जब आईजी विजय कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने इस सूचना को गलत बताया। रात 11 बजकर 17 मिनट पर उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए स्पष्ट किया कि यह सूचना फेक है। उन्होंने ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

सरकार जब चाहे की को नौकरी से निकाल सकती है। यह उसका अधिकार है : HIGHCOURT

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *