सिविल सेवा का रिजल्ट जारी, शुभम कुमार टॉपर, MP की जागृति अवस्थी महिला वर्ग की टॉपर

UPSC CSE Main 2020 Result: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज (शुक्रवार) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 का परिणाम घोषित कर दिया। अगस्त-सितंबर 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 761 उम्मीदवारों का चयन हुआ। वहीं 151 अभ्यर्थियों को रिजर्व रखा गया है। शुभम कुमार ने सीएसई परीक्षा में टॉप किया है। शुभम ने IIT बॉम्बे से सिवि इंजिनियरिंग में बी.टेक किया था। वहीं दूसरे नंबर पर आई जागृति अवस्थी ने MANIT भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया है। जागृति महिला वर्ग में टॉपर हैं। जागृति अवस्थी वर्तमान में भोपाल में ही रहती हैं। तीसरा स्थान अंकिता जैन ने हासिल किया है।

कैसे चेक करें UPSC का फाइनल रिजल्ट ?

सबसे पहले वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।

अब सीएसई मुख्य रिजल्ट डाउनलोड करें। भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।

बता दें भर्ती परीक्षा हर साल तीन चरणों में आयोजित की जाती हैं। जिनमें आईएएस, आईपीएस, आईएफएस, आईआरएस और आईआरटीस सहित विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के आधार पर किया जाता है।

उम्मीदवार किसी जानकारी के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टेलीफोन नंबर 23385271, 23381125 और 23098543 पर कॉल कर सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर वेबसाइट में अंक उपलब्ध होंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *