पटना में पहली बार एक्स्ट्रा डोज डिजाइन वाला बन रहा है शानदार ब्रिज, जानिए कहाँ है और क्या होगी खासियत

बिहार में पहली बार बड़े महानगरों जैसे गोवा मुंबई अहमदाबाद सूरत तिरुवंतपुरम जैसे बड़े शहरों में आधुनिक तकनीक से बनने वाला पुल की डिजाइन के निर्माण के तर्ज पर राजधानी पटना में भी पुल बनाया जा रहा है। खबरों की माने तो इस पुल को जून 2023 तक पूरा किए जाने का लक्ष्मण रखा गया है। हालांकि इस परियोजना का अभी 45% कार्य पूरा हो सका है लेकिन जल्दी ही इसे पूरे किए जाने की उम्मीद है।

जानिए कहाँ बन रहा है यह ब्रिज  आपको बता दू की यह ब्रिज पटना के कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बिच यह सिक्स लेन ब्रिज बन रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पुल को बनाने के लिए एक्स्ट्रा डोज डिजाइन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीक में गिट्टी बालू तथा सीमेंट का कम इस्तेमाल किया जाता है जिसके बाद पुल को बनाने में कम लागत का खर्च आता है, और कम भार होने के कारण इस तकनीक पर बनाया गया पुल लंबे समय तक चलता है। अभी तक ऐसी तकनीक केवल भारत के बड़े शहरों में बनाई जाने वाली पुलों में प्रयोग की जाती थी लेकिन पहली बार राजधानी पटना में भी इस तकनीक आधारित पुल का निर्माण किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन जो एक्स्ट्रा डोज डिजाइन तकनीक द्वारा बन रहा हैं इसमें 66 पिलर होंगे। यह परियोजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनाई जा रही है। इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि यह पुल निर्माण हो जाने के बाद काफी मजबूत सुंदर और आकर्षक दिखाई देगा और इस नई तकनीक के कारण पुल की लाइफ टाइम भी अधिक होगी। बता दें कि एक्स्ट्रा डोज डिजाइन दुनिया के कई देशों में अपने डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है और दुनिया के कई बड़े बड़े पुल इस डिजाइन के अनुरूप बनाए जाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *