पटना मरीन ड्राइव का (फेज-1) मार्च 2022 से होगा शुरू। जानिए सारी जानकारी इस रिपोर्ट में

3,390 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पटना मरीन ड्राइव के phase-1 का काम काम चालू है और इसके मार्च 2022 तक पूरा हो जाने का अनुमान है। इसके phase-1 में दीघा से लेकर AN सिंह इंस्टिट्यूट तक का 5.5 km का काम हो रहा है। इस रोड के बन जाने पर अशोक राजपथ में हो रही यातायात संकुलन से आराम मिलने की सम्भावना है।

इस पथ को high speed corridor के रूप में डिजाइन किया गया है जिसमें उच्चस्तरीय यातायात हो पायेगा। इस परियोजना में विश्व स्तर की सुविधाएं जैसे शोर अवरोध और बाड़, स्ट्रीट लाइटिंग, पैदल यात्री सुविधाएं, वृक्षारोपण, और चिकित्सा सहायता पोस्ट जैसी चीज़ें होंगी।

परोजेक्ट हाइलाइट

परियोजना की कुल लंबाई : 20.50 km

परियोजना की कुल लागत : ₹3,390 करोड़

परियोजना के लिए नींव रखी गई : 2013

निर्माण का प्रकार : 6.5 km at-grade/14 km elevated

phase-1 : 5.5 km दीघा-A N सिन्हा संस्थान

परियोजना की समय सीमा : जून 2023

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *