श्रीकृष्ण को आज चढ़ेगा 100 तरह का भोग, रात 12 बजे दी जाएगी तोपों से सलामी, मथुरा में 750 हाेटल फुल

नाथद्वारा में 7 साल के बालस्वरूप श्रीकृष्ण को आज चढ़ेगा 100 तरह का भोग, रात 12 बजे दी जाएगी तोपों से सलामी : कृष्ण जन्माष्टमी पर पंजीरी, पंचामृत और केलों का प्रसाद तो हर मंदिर में चढ़ता है। लेकिन राजसमंद जिले के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर एकमात्र ऐसा है, जहां दाे दिनी जन्म और नंदोत्सव के दौरान 100 से ज्यादा तरह का भोग अर्पित किया जाएगा। यहां सालभर रोज 35 से 40 तरह का भोग चढ़ता है। भगवान श्रीकृष्ण 7 साल के बालरूप में विराजित हैं। इसी कारण यहां राग-भाेग, शृंगार सेवा अलग है।

बृज मंडल में जबर्दस्त उल्लास है। सोमवार रात में भगवान श्रीकृष्ण अवतार लेने वाले हैं। रात 12.05 बजे भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे। श्रीकृष्ण जन्म स्थान मंदिर के गर्भगृह को खास तौर पर कारागार का रूप दिया गया है। यहां जन्माभिषेक रजतजड़ित शंख से होता है। यह प्राचीन शंख जन्माष्टमी के दिन ही उपयोग किया जाता है। मथुरा-वृंदावन श्रद्धालुओं से अट गए हैं। 750 हाेटल, धर्मशाला और गेस्ट हाउस समेत 10 हजार से ज्यादा फ्लैट फुल हो गए हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के सचिव कपिल शर्मा का कहना है कि राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली से 25 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद है। जन्माष्टमी के दिन ही होने वाले वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में मंगला के दर्शन रात 1.55 बजे होंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *