बिहार के छपरा में जयमाला बड़ी बहन के साथ, शादी छोटी बहन के साथ, होने वाला पति बना बहनोई

कपड़ा 4 मई 2023 : अजीबोगरीब जयमाला बड़ी बहन के साथ, दुल्हन बनी छोटी : आज जो कहानी हम आपको सुनाने जा रहे हैं वह सुनने में भले फिल्मी लगे लेकिन हंड्रेड परसेंट यह घटना सच है. बताया जाता है कि एक लड़का बारात लेकर शादी करने निकला था. धूमधाम से शादी का आयोजन किया गया था. बड़ी बहन के साथ जयमाला भी हो चुकी थी. कुछ ही देर में सात फेरे और सिंदूरदान होने वाले थे. इसी बीच छोटी बहन ने बवाल कर दिया. छोटी बहन जिद पर अड़ गई कि इस दूल्हे से उसकी शादी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो वह जहर खाकर मरने को भी तैयार है. अंत में परिवार वाले हार मानकर छोटी बेटी से लड़के की शादी करवा देते हैं. आसान भाषा में कहा जाए तो जो लड़का बड़ी बहन का पति होने वाला था वह अब उसका बहनोई है.

आखिर पूरा मामला क्या है…

स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी बहन को लड़का भा गया. शादी ठीक होने के बाद वह उसे मन ही मन प्यार करने लगी थी. जय माला संपन्न होने के बाद छोटी बहन चुपचाप छत पर चढ़ गई और लड़के को फोन कर धमकी देने लगी कि अगर तुम्हारे सात हमारी शादी नहीं होती है तो मैं छत से कूदकर जान दे दूंगी.

आनन-फानन में लड़के ने पूरे मामले के बारे में अपने पिता और बारातियों को बताया. लड़की पक्ष के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन लोगों ने कुछ बारातियों को बंधक बना लिया. इसी बीच स्थानीय पुलिस थाने में जानकारी दी गई. आने के बाद पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगों के साथ पंचायत किया गया लेकिन छोटी बहन ने कुछ भी मानने से साफ इंकार कर दिया.

पंचायती के बाद विवाह की रस्म अदायगी के लिए पुरोहित की खोजबीन शुरू हुई तब पता चला कि मारपीट के बाद से दोनों पक्ष के पुरोहित फरार हो गए हैं। फिर क्या था, लोगों की सलाह पर ब्राम्हण मुखियापति ने मंत्रोच्चार के साथ सिंदूर दान की रस्म अदायगी की। दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों को सकुशल विदा करा दिया। चर्चा यह भी है कि रिश्ता तय से पहले या फिर शादी की तिथि से पहले लड़के व छोटी बहन के बीच लगाव हो गया। घर वालों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी इसलिए बड़ी बहन से शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ गयी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो आप हमें 5, 10, 20, 50 या ₹100 की आर्थिक मदद दे सकते हैं… आप हमें 8292560971 पर गुगल पे, फोन पे या पेटीएम कर सकते हैं..

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *