जयमाला स्टेज पर हंगामा, दूल्हे के सामने वरमाला के दौरान प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग

NEW DELHI : गोरखपुर- दूल्हे के सामने वरमाला के दौरान प्रेमी ने भरी दुल्हन की मांग, वीडियो वायरल : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बुधवार की रात को एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात वरमाला के दौरान उस वक्त बराती-घराती हतप्रभ रह गए, जब स्टेज पर ही प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया।

 इसके बाद दोनों एक-दूसरे से लिपट गए। मामला बिगड़ते देख दुल्हन के परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। पुलिस ने देर रात तक पंचायत के बाद ग्राम प्रधान और दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों की मदद से मामले को सुलझाया। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा कर दिया गया।  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक युवक और युवती में प्रेम संबंध चल रहा था। कुछ महीनों पहले युवक बाहर कमाने चला गया। इसी बीच परिजनों ने युवती की शादी तय कर दी। युवक को जब प्रेमिका की शादी की बात पता चली तो दो दिन पहले वह गांव लौट आया। एक दिसंबर को लड़की की शादी में वरमाला के दौरान प्रेमी ने यह अप्रत्याशित कदम उठाया।

वह जब विवाह स्थल पर पहुंचा तो जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी थी। फोटो सेशन चल रहा था कि वह स्टेज पर पहुंच गया और वह सब कुछ कर डाला, जिसकी किसी को सपने मेें आशा नहीं रही होगी। दुल्हन ने भी उसका साथ दिया, मगर लड़की के घरवाले नहीं पसीजे।

लड़की के परिजनों ने पुलिस बुला ली।  दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। वहीं प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे के साथ रहने की जिद करने लगे। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही प्रेमी के प्रेम का खुमार उतर गया। वह बैकफुट पर आ गया और अपने घर चला गया।
विज्ञापन

इसी बीच लड़की और दूल्हा पक्ष के संभ्रांत लोगों ने मामले को सुलझाया और शादी हुई। सुबह दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर चला गया। शादी में हुई इस घटना की चर्चा आसपास के क्षेत्र में खूब है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *