कार्यकर्ताओं से गांधी मैदान में पैर दबवाते रहे JDU विधायक, फ्लॉप हो गयी नीतीश की रैली

गांधी मैदान में भाषण दे रहे थे नीतीश कुमार, कार्यकर्ताओं से पैर दबा रहे थे JDU विधायक कौशल यादव
पटना के गांधी मैदान में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जिस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान जदयू का एक विधायक पार्टी कार्यकर्ताओं से अपने पैर दबा रहा था. जी हां सुनने में आश्चर्य लगे लेकिन यह सच है. ANI द्वारा जारी एक वीडियो में साफ दिख रहा है कि जदयू विधायक रैली के दौरान आराम फरमा रहे हैं और कुछ कार्यकर्ता उनके पैर दबा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार बिहार की राजधानी पटना में जिस वक्त रविवार को जेडीयू की रैली हो रही थी और मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधन कर विपक्षियों पर बरस रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ बीच गांधी मैदान में उनकी पार्टी के एक विधायक आराम फरमा रहे थे। जी हां, जेडीयू के नवादा से विधायक कौशल यादव पार्टी कार्यकर्ताओं से पैर दबवा कर उनसे मसाज करवा रहे थे। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पार्टी कार्यकर्ता झंडे लेकर बैठे हुए हैं और पैर दबा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विधायक साहब लेटे हुए हैं। गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एनडीए के एकजुट होने पर जोर दिया। बिहार में एनडीए में जेडीयू, बीजेपी और एलजेपी शामिल है।

गांधी मैदान से जदयू का चुनावी शंखनाद: CM नीतीश बोले, 200 से अधिक सीटें जीतेगी एनडीए : जदयू के राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में गांधी मैदान से पार्टी का चुनावी शंखनाद हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में हमलोग 40 में 39 सीटें जीते थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में भी एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि इसी संकल्प के साथ रहिए। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हम बात नहीं बनाते हैं। काम पर विश्वास करते हैं। हमने न्याय के साथ विकास किया है। कोई ऐसा तबका नहीं, जिसके लिए हमलोगों ने काम नहीं किया है। रोजगार के अवसर सबसे ज्यादा हमलोगों ने पैदा किया। हम युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जिससे वे देश के कोने-कोने में जाकर अच्छी नौकरी कर रहे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *