बिहार BjP के विधायक हरिभूषण बचौल की डिग्री फर्जी है, महिला कॉलेज में पढ़ाई कर चुके है नेताजी

महिला कॉलेज से है भाजपा के पुरुष विधायक की डिग्री, बिहार में नया बखेड़ा : बिहार की राजनीति में बखेड़ा नई बात नहीं है। बिना चुनाव भी यहां राजनीतिक सरगर्मी आम है। पिछले कुछ दिनों से बाबा बागेश्वर पर बखेड़ा चल रहा था। फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मटन पार्टी बयानों के विवाद में आ गई। अब जदयू की ओर से भाजपा के एक पुरुष विधायक पर महिला कॉलेज से डिग्री लेने का आरोप लगाया गया है। आरोप भाजपा के फायरब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल पर है। मधुबनी की बिस्फी सीट से विधायक बचौल पर जदयू के विधायक अजय चौधरी ने फर्जी हलफनामा देने का आरोप लगाया है।

जदयू विधायक अजय चौधरी ने कहा है कि भाजपा विधायक बचौल ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें स्पष्ट है कि उनकी स्नातक की डिग्री एक महिला कॉलेज की है। अजय ठाकुर ने कहा है कि किसी भी पुरुष की डिग्री महिला कॉलेज से नहीं हो सकती। जबकि भाजपा विधायक बचौल ने शपथपत्र में साफ लिखा है कि उनकी स्नातक की डिग्री रामसेवक सिंह महिला कॉलेज की है, जो उन्हें 1993 में मिली। अजय ठाकुर ने आगे कहा है कि ये कारनामे भाजपा के विधायक ही कर सकते हैं। इनकी डिग्री फर्जी है।

अजय चौधरी के आरोपों पर भाजपा विधायक बचौल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने बताया है कि ना तो उनकी डिग्री फर्जी है और ना ही उन्होंने किसी महिला कॉलेज से पढ़ाई की है। शपथ पत्र टाइप करने वाले ने टाइपिंग में गलती से राम सकल सिंह कॉलेज के बदले राम सेवक सिंह कॉलेज लिख दिया। बचौल ने आगे कहा कि चूंकि वो नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और महागठबंधन सरकार की पर वाजिब सवाल उठाते हैं इसलिए जदयू के नेता उनकी कुंडली खंगाल रहे हें। लेकिन टाइपिंग मिस्टेक के अलावा जदयू को कुछ नहीं मिला। बचौल ने आगे कहा कि उनका जीवन खुली किताब है, लेकिन आरोप लगाने वालों के निजी जीवन पर बात करने लगें तो उनको मुंह छुपाने की जगह नहीं मिलेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *