जदयू MLAका ऐलान- नीतीश के नाम पर नहीं लड़ा जाएगा अगला चुनाव, भाजपा से कोई यादव होगा अगला सीएम

PATNA : जदयू विधायक अमरनाथ गाम ने एक बयान देकर बिहार की राजनीतिक गलियारे में स-नसनी मचा दी है। अपने फेसबुक पोस्ट में गामी ने दावा किया है कि मोदी कैबिनेट में जदयू के नहीं शामिल होने के कारण बिहार विधान सभा चुनाव में इसका असर देखने को मिल सकती है। संभव है कि भाजपा किसी यादव चेहरे को सीएम कैंडिडेट प्रोजेक्ट करें और चुनावी मैदान में उतरे। अगर ऐसा होता है तो बिहार की राजनीति आने वाले दिनों में और गर्मा सकती है।

अपने फेसबुक पोस्ट में हायाघाट के जदयू विधायक ने लिखा है कि- सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार भाजपा बिहार में श्री कृष्ण के बंसज यदुबंशी को मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट कर आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने जा रही है। राजद की स्थिति को देखते हुये ऐसा किया जा रहा है। राजद का वोटर भी बीजेपी के मुख्यमंत्री उमीदवार के वर्ग से खुश है।यादव वोटरों एवम विधायकों में खुशी की लहर दौड़ रही है। बिहार के भाजपा कार्यकर्ता एवम बोटर भाजपा सरकार बनाने को आतुर है।

हो सकता है गठवन्धन रहने की स्थिति में bjp एवम जदयू बराबर बराबर सीट पर लड़े। शर्त यही रहेगा जिनको ज्यादा विधान सभा सदस्य जीत कर आएगा उसी का सरकार बनेगा।सभी जानते है राम विलास जी केंद्र के सत्ता को नही छोड़ेंगे भाजपा के साथ रहेंगे। उस स्थिति में भी भाजपा की सरकार बिहार में मजबूती से बनती दिख रही है। सबको देखा बारी बारी अबकी बार केन्द्र वाली सरकार बिहार में हमारी। तभी बिहार को अपना अधिकार मिलेगा मोदी जी का प्यार मिलेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *