बिहार में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से छेड़खानी, लोगों ने बुजुर्ग को पेड़ से बांधकर डंडे से पीटा

PATNA : बिहार के कटिहार जिले में झाड़फूंक के नाम पर दो महिलाओं के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने बुजुर्ग को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। घटना बरारी थाना क्षेत्र के हरिनकोल विशनपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुजुर्ग फलका थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह विशनपुर गांव में दो महिलाओं का झाड़फूंक करने आया था। इसी दौरान उसने महिलाओं से छेड़खानी की कोशिश की। वह महिलाओं से लगातार कई सवाल पूछ रहा था। इससे गुस्साई महिलाओं ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जुट गई और बुजुर्ग की पिटाई कर दी।

पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने अब तक इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष से कोई मामला दर्ज नहीं कराया है। विशनपुर पंचायत समिति के सदस्य युगल किशोर का कहना है कि पुलिस इस मामले में स्वतः संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *