उड़ीसा रेल हादसे में मधुबनी के 2 लोगों की मौत 6 लापता, झंझारपुर-बासोपट्टी के में पसरा मातम
रेल हादसे में दो की मौत परमानंदपुर गांव में मातम : ओडिशा में हुए रेल हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना से मधुबनी के झंझारपुर के परमानंदपुर गांव में मातम छाया है। परमानंदपुर के मुशहरी टोले वार्ड 10 से आठ लोग कोरोमंडल एक्सप्रेस से चेन्नई जा रहे थे। मृतकों में सुंदर सदाय (18) और उसके फूफा पंडौल प्रखंड के बिरौल निवासी दिलीप सदाय (25) शामिल हैं।

हादसे में अन्य छह लोग घायल हैं। घायलों में लालजी सदाय, इंद्र कुमार सदाय, ईशा देव सदाय, ललित सदाय, चंदन सदाय, अजय सदाय शामिल हैं। हादसे में पौत्र व दामाद को खोनेवाले पूर्व वार्ड पार्षद डोमी सदाय ने बताया कि दो निजी एंबुलेंस से शवों को मंगवाने की व्यवस्था की है। रविवार दोपहर 12 बजे तक शवों के पहुंचने की उम्मीद है। मधुबनी के लदनियां प्रखंड के मकड़ी टोल पथराही निवासी जितेन्द्र महतो (42) की भी ट्रेन हादसे में मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हैं।
बासोपट्टी के छह की नहीं मिल पा रही जानकारी कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में प्रखंड के जानकीनगर के छह लोगोंकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। गुरुवार को घर से चेन्नई के लिए सभी निकले थे। सभी लोगों के मोबाइल हादसे के बाद से बंद हैं। परिजन अनहोनी की आशंका से काफी परेशान हैं। सभी के परिजन खोजने के लिए शनिवार को गाड़ी से ओडिशा के लिए रवाना हुए हैं।
वहीं कोरोमंडल एक्सप्रेस से बैंगलोर से हावड़ा होते अपने घर पांडो लौट रहे कृष्णा मंडल के पुत्र रणवीर कुमार उर्फ छोटू की जान भी इस हादसे में चली गयी। जबकि उसके दो चचरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये। सभी एक शादी समारोह में शामिल होने अपने घर लौट रहे थे।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं