एक्टर प्रणव चौधरी का कैंसर से नि’धन, आकाशवाणी, दूरदर्श सहित फिल्म MS धोनी में भी किया था काम

PATNA: जाने माने एक्टर प्रणव चौधरी अब नहीं रहे। प्रणव चौधरी का गुरुवार को कैंसर से निध’न हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह 10 महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे। प्र‌णव चौधरी ने कुछ समय पहले कहा था, एक्टिंग करते 50 वर्ष होने को आए, पैसे नहीं कमा पाया, इसका अफसोस नहीं है। आज जहां भी जाता हूं, लोग मुझे देखकर पहचान लेते हैं। लोगों की तारीफ ही मेरी पूंजी है। अंतिम सांस तक एक्टिंग करना है। चाहता हूं कि स्टेज पर ही दम निकले। हुआ भी यही कैंसर होने के पहले तक वह स्टेज पर परफॉर्मेंस करते रहे।

झारखंड के अभिनेता प्रणव चौधरी रंगमंच के अलावा आकाशवाणी, दूरदर्श न एवं नागपुरी फिल्मों के जाने-माने कलाकार थे। फिल्म ‘एमएस धोनी में भी उन्होंने काम किया था। वे पान सिंह धोनी के दोस्त बुधिया की भूमिका में नजर आए थे। प्रणव ने रांची के एलईबीबी स्कूल से पढ़ाई की, आर्थिक तंगी के कारण कॉलेज नहीं जा पाया। फिर नाटक करने लगे। कहते थे कि 200 से ज्यादा नाटक रंगमंच पर कर चुका हूं। आकाशवाणी से 100 नाटक का प्रसारण हुआ।

दूरदर्शन के कल्याणी प्रोग्राम में 5 सालों तक काम किया। 50 टेलीफिल्म में मुख्य भूमिका निभाई।  बांग्ला, उड़िया, भोजपुरी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया, लेकिन उनकी असली पहचान नागपुरी-खोरठा फिल्मों-एलबमों से है। ‘झारखंड कर छैला’, ‘ए सजनी’, ‘रीझुआर’, ‘संगिया’, ‘तोरे नाम’, ‘सजनी कर प्यार’, ‘बुधु भगत’, ‘तोहें हमर जान’, ‘बिरसा द उलगुलान’ आदि फिल्मों ने उन्हें झारखंड के घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। 1978 में कानपुर में ऑल इंडिया वन एक्ट ड्रामा कंपीटिशन में बेस्ट एक्टर का उन्हें अवॉर्ड मिला। यूनियन क्लब, देशप्रिय क्लब, रंगायन, सृष्टि, आद्री आदि क्लब और संस्था में दर्जनों नाटकों में काम किया। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, कानपुर में भी जाकर नाटक का मंचन किया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *