झारखंड विधान सभा चुनाव का हुआ एलान, 5 चरण में होंगे चुनाव

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग

Jharkhand Assembly Election 2019: झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 नवंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने दो दिवसीय दौरे में चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। नक्सल प्रभावित इलाकों के लिए अलग से तैयारियां की गई हैं। राज्य में पांच चरणों में मतदान कराने का ऐलान किया गया है। नक्सल प्रभावित राज्य होने के चलते इतने चरणों में मतदान कराया जा रहा है। नतीजों का ऐलान 23 दिसंबर को कराया जाएगा।

ऐसा है मौजूदा विधानसभा का गणितः 81 सीटों वाले झारखंड में इससे पहले 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। उस दौरान बीजेपी ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा के सहयोग से बीजेपी ने सरकार बनाई थी। राज्य में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास 19 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 8 विधायक हैं। फिलहाल बीजेपी के रघुबर दास यहां के मुख्यमंत्री हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भी एनडीए ने यहां शानदार प्रदर्शन किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *