चुनाव से पहले BJP के सामने नतमस्तक हुए CM नीतीश, झारखंड में नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

सरयू राय के लिए चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे नीतीश, कहा- वहां मेरी जरूरत नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं जाने का फैसला किया है। उन्होंने पटना में बुधवार को कहा कि वहां उनकी जरूरत नहीं है। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद नीतीश कुमार से जब पत्रकारों ने झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार खासकर भाजपा के बागी नेता सरयू राय के पक्ष में प्रचार करने के लिए जाने के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘हमारी आवश्यकता वहां नहीं है।’

उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा के साथ सरकार में शामिल जद (यू) ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। गौरतलब है कि मंगलवार को जद (यू) के सांसद और वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रांची में कहा था, ‘सरयू राय भ्रष्टाचार के खिलाफ पहले से लड़ाई लड़ते रहे हैं। उनका वर्तमान कदम भी भ्रष्टाचार के विरुद्ध है। चूंकि नीतीश कुमार की भी सोच भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की है, इसलिए पाटीर् ने चुनाव में उनका समर्थन करने का निर्णय लिया है।’

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि सरयू राय प्रचार में आने का आग्रह करेंगे, तो नीतीश सहित पाटीर् के तमाम बड़े नेता उनके समर्थन में जमशेदपुर आएंगे। इसके लिए पाटीर् भी उनसे आग्रह करेगी। झारखंड के स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार का भी नाम है।

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होना है। मतगणना 23 दिसंबर को होगी। प्रथम चरण में 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान होना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *