PM मोदी से डर गई प्रियंका गांधी, झारखंड में चुनाव प्रचार करने से इनकार, राहुल भी नहीं होंगे शामिल

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों का ऐलान कर दिया है. हैरान करने वाली बात ये है कि इसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी का नाम नहीं है. हालांकि प्रचारकों की ये पहली सूची है. स्टार प्रचारकों की चार लिस्ट आगे भी आएगी. माना जा रहा उसमें प्रियंका गांधी का नाम हो सकता है.

प्रियंका गांधी झारखंड में होने वाले विधानसभा के पहले चरण के चुनाव में चुनाव प्रचार नहीं करेंगी. हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के खिलाफ चुनावी लड़ाई में प्रियंका जैसे लोकप्रिय चेहरे की अनुपस्थिति ने पार्टी और उसकी झारखंड इकाई के भीतर हलचल पैदा कर दी है.
rahul gandhi patna road show

हालांकि, हरियाणा व महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अपने प्रयासों को लेकर आलोचना के बाद कांग्रेस ने झारखंड में नवंबर के अंत में होने वाले चुनावों में बड़े स्तर पर प्रचार का फैसला किया है. झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए जारी कांग्रेस प्रचारकों की लिस्ट में राहुल गांधी, मनमोहन सिंह व सोनिया गांधी सहित 40 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं.

पार्टी हरियाणा व महाराष्ट्र के मनोबल बढ़ाने वाले नतीजों के बाद अपने को चुनावों के लिए मजबूत कर रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर हाल में संपन्न हुए चुनावों के दौरान पर्याप्त रूप से कोशिश नहीं करने का आरोप लगाया गया है.
हरियाणा में राहुल गांधी ने दो बार चुनाव प्रचार किया और महाराष्ट्र में उन्होंने पांच रैलियों को संबोधित किया. सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने दोनों राज्यों में प्रचार नहीं किया.

स्टार प्रचारकों के दूसरे नामों में गुलाम नबी आजाद, आर.पी.एन. सिंह, जितिन प्रसाद व तारिक अनवर शामिल हैं. दूसरे प्रमुख प्रचारकों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हैं.

पार्टी ने उम्मीदवारों की दो सूची जारी की है. इसने चुनावों की तैयारी के लिए अपने नेताओं की एक बैठक शनिवार को बुलाई है. झारखंड में 30 नवंबर से पांच चरणों में मतदान होना है. कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनाव, हेमंत सोरेन की अगुवाई वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा व राजद के साथ गठबंधन में लड़ रही है.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *