आज ही के दिन 2000 में बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य बना था झारखंड

झारखंड के स्थापना दिवस पर PM मोदी और हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं, जयंती पर बिरसा मुंडा को भी किया याद

आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करा कहा, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

बिरसा मुंडा को याद करते ही प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर श्रंद्धाजलि दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति ‘धरती आबा’ के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी झारखंड के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है।

उन्हेंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर श्रंद्धाजलि दी। संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति ‘धरती आबा’ के सपनों का झारखण्ड बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। आज राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी सभी झारखण्डवासियों को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *