कभी जूते बेचा करते थे पंकज त्रिपाठी, ऐसा रहा है अबतक का सफर

मिर्जापुर’ वेब सीरीज से लेकर छोटे पर्दे तक अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके पंकज त्रिपाठी की गिनती देश के सबसे टैलेंटेड अभिनेताओं में होती है। पर गरीबी से बुलंदी तक पहुंचने का पंकज त्रिपाठी का यह सफर आसान नहीं रहा, उन्होंने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया।

जूते बेचा करते थे पंकज त्रिपाठी :पंकज त्रिपाठी ने कुछ दिन जूते भी बेचे हैं। पंकज त्रिपाठी ने इंडियन एक्सप्रेस को एक कार्यक्रम में बताया,’मैंने होटल ट्रेनिंग की है और कुछ दिन होटल में काम किया। उसके बाद कुछ दिन के लिए मैंने जूते भी बेचे।’ इतना ही नहीं पंकज त्रिपाठी ने कार्यक्रम में बताया कि वो अपनी जमीन भी बेचना चाहते थे इसके लिए वो दलाल से भी मिले थे पर वो अपनी जमीन बेच नहीं पाए।

स्टूडेंट यूनियन के भी रहे हैं सदस्य : जाने-पहचाने अभिनेता पंकज त्रिपाठी स्टूडेंट पॉलिटिक्स में भी बेहद सक्रिय रहे हैं। पंकज त्रिपाठी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,’मैं गांव से पटना आया था, अपने स्कूल दिनों में मैं भी पॉलिटिक्स में बेहद सक्रिय था। मैंने डेढ़ साल तक स्टूडेंट यूनियन के लिए काम किया। इसके बाद मैंने थिएटर देखा तो उसमें करियर बनाने का मन बना लिया तो बाकी सब कुछ छोड़ दिया।’

मुंबई में पत्नी मृदुला से हो गया प्यार : पंकज त्रिपाठी ने अनुसार मुंबई में उनकी ज्यादा दुखद कहानियां नहीं रहीं। पंकज त्रिपाठी ने बताया,’मुंबई में मेरी ज्यादा दुखद कहानियां नहीं रहीं क्योंकि मुझे यहां आकर मृदुला से प्यार हो गया और फिर हमने शादी कर ली। जो मुंबई में एक टीचर थीं और वो दोनों के गुजारे के लिए काफी कमा लेती थीं।’

छोटे पर्दे पर भी किया है काम : फिल्मों में आने से पहले पंकज त्रिपाठी ने छोटे पर्दे पर भी खूब काम किया। वो बाहुबली, गुलाल और सरोजिनी जैसे नाटकों में नजर आए हैं। उन्होंने छोटे पर्दे पर 500 से 600 एपिसोड किए हैं। इसके बाद ‘न्यूटन’ फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी ने छोटे पर्दे को अलविदा कह दिया । हालांकि पंकज त्रिपाठी को असली पहचान अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से मिली। इसमें पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *