कन्हैया का विरोध आम जनता नहीं बल्कि गिरिराज सिंह के गुंडे कर रहे हैं, सच आया सामना


यह राजनीति है। यहां कुछ भी हो सकता है। चुनाव में जीतने के लिए उम्मीदवार क्या कुछ नहीं करते है। विरोधियों को पैसे का प्रलोभन देते हैं। ना माने तो लाठी डंडे से पिटवाते है। ऐसा ही कुछ इन दिनों बेगूसराय में देखने को मिल रहा है। 


फेसबुक पर भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने दो वीडियो पोस्ट की है। इसमें उन्होंने लिखा है- कोरैय (गढ़पूरा) में लोकतंत्र के हत्यारे वामपंथियों ने ग्रामीणों की पिटाई कर दी ।। #CPI वाले बेगुसराय को 90 के दशक में ले जाना चाहते हैं ।


वीडियो देखने से साफ पता चलता है की यह विरोध प्रोजेक्टेड था। इसके पीछे और कोई नहीं बल्कि भाजपा समर्थकों का हाथ है। वीडियो में कई ऐसे युवा आपको मिल जाएंगे जिन्होंने अपने गले में भगवा गमछा लगा रखा है। अभी कुछ दिन पहले ही राम नवमी पर इनके बीच यह भगवा झण्डा बांटा गया है। 


लोकतंत्र में विरोध होना चाहिए लेकिन। लेकिन उसका हल मारपीट नहीं बल्कि संवाद होता है। अगर चुनाव की बात करें तो वोट ना देना अपने आप में सबसे बड़ा विरोध होता है। तो क्या यह मान लिया जाय कन्हैया कुमार की जीत से गिरिराज सिंह बौखला गए हैं। 
डेली बिहार को कन्हैया के एक समर्थक ने बताया की वायरल वीडियो को देखने से साफ पता चलता है की वहां क्या और क्यों हुआ। विरोध करने वाले युवक पर बिना कोई ध्यान दिए हम वहा से निकल रहे थे, लेकिन जबरन हमारे साथ मारपीट की गयी ताकि वीडियो वायरल की जा सके। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *