अभी-अभी : कन्हैया कुमार हुए कांग्रेस में शामिल, कहा- देश का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है

कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार:बोले- कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा, आज गांधी की एकता, अंबेडकर की समानता और भगत सिंह के साहस की जरूरत : CPI के फायरब्रांड नेता कन्हैया कुमार मंगलवार को कांग्रेस के हो गए। उन्होंने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। कन्हैया कुमार के साथ जिग्नेश मेवाणी भी कांग्रेस के हो गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि कुछ लोग देश का भविष्य खराब करना चाहते हैं, कांग्रेस नहीं बची तो देश नहीं बचेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज देश में गांधी की एकता, अंबेडकर की समानता और भगत सिंह के साहस की जरूरत है।

कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे देश का नेतृत्व सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से लोकतांत्रिक पार्टी है। कांग्रेस परिवार छोड़ने के लिए नहीं कहता है। महात्मा गांधी पत्नी के साथ आजादी की लड़ाई लड़े थे। यह पार्टी परिवार को साथ लेकर चलने वाली है। कांग्रेस पार्टी वो पार्टी है जो गांधी की विरासत को आगे ले जाएगा, जो सरोजिनी नायडू, आंबेडकर, नेहरू, अशफाक उल्लाह खान, भगत सिंह और मौलाना आजाद के रास्तों पर चलेगा। कांग्रेस पार्टी की तारीफ करते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में समानता और बराबरी कुछ लोगों के लिए सीमित नहीं है। ये भारतीय होने का इतिहास है और इस भारतीय होने के इतिहास को अगर कोई अपने आप में कोई समेटे हुए है तो वह देश की सबसे पुरानी पार्टी है।

वैचारिक सिद्धांत पर बात करते हुए कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि देश में जो वैचारिक संघर्ष छिड़ा है, उसे कांग्रेस पार्टी ही नेतृत्व दे सकती है। युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दीवार पर बैठकर टुकुर-टुकुर ताकने का वक्त नहीं है। कांग्रेस पार्टी एक बड़ा जहाज है, अगर कांग्रेस पार्टी बचेगी तो लाखों-करोड़ों युवाओं का आकांक्षाएं बचेंगी, भगत सिंह का भारत बचेगा। इसी आशा और उम्मीद के साथ इस पार्टी से जुड़ा हूं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *