पांच साल बाद रोहिणी नक्षत्र के सुयोग में 24 को मनेगा करवाचौथ, शिव-पार्वती के साथ गणेश-चंद्र की होगी पूजा

कार्तिक कृष्ण चतुर्थी रविवार 24 अक्टूबर को अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं करवाचौथ का व्रत करेंगी। पति की लंबी उम्र अाैर उन्नत गृहस्थ जीवन के लिए यह व्रत ग्रह-गोचरों व दिनमान के अद्भुत संयोग में मनाया जाएगा। इस दिन चतुर्थी माता (करवा माता) और गणेश जी की पूजा की जाती है। करवा चौथ का व्रत करने से गृहस्थ जीवन सुखमय व्यतीत होता है। सुहागन महिलाएं अपने पति के प्रति समर्पित होकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु अाैर जन्म-जन्मांतर तक पुनः पति रूप में प्राप्त करने के लिए मंगलकामना करती हैं।

करवा चौथ के दिन में महिलाएं कथा सुनने के बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। प्रेम, त्याग व विश्वास के महापर्व में मिट्टी के करवे से रात्रि बेला में चंद्रदेव को जल अर्पण कर व्रत पूर्ण करेंगी। ज्योतिषाचार्य व कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित राकेश झा के अनुसार करवा चौथ पर रविवार दिन व रोहिणी नक्षत्र का अनूठा संयोग बन रहा है। इस बार करवा चौथ पर पांच साल बाद रोहिणी नक्षत्र का संयोग बना है। इस योग में पूजन से विघ्नहर्ता गणेश के साथ सूर्यदेव की अपार कृपा बरसेगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गणेश की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। इसीलिए इस चतुर्थी को संकष्टी गणेश चतुर्थी की संज्ञा दी गई है। इस शुभ योग में नया काम या कोई शुभ कृत का फलाफल जल्द मिलता है। इस दिन निवेश, आभूषण की खरीदारी, वाहन, लेन-देन करना शुभ रहेगा।

शिव-पार्वती के साथ गणेश-चंद्र की होगी पूजा
नारद पुराण में वर्णित है कि व्रती महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सांयकाल में भगवान भोलेनाथ, गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय एवं चन्द्रमा की पूजा करने के बाद चंद्र को चलनी से देखती है और उन्हें अर्घ देती हैं। करवा चौथ के दिन व्रती महिलाएं दिनभर व्रत रखेंगी और नए वस्त्र-श्रृंगार करके पूजन करके रात में चांद को छलनी से दीप के साथ देखेंगी। पति को देखते हुए वे चांद को अर्घ्य प्रदान करेंगी। अर्घ्य में दूध, शहद, मिश्री और नारियल प्रदान किया जाएगा। मान्यता है कि चंद्रमा की पूजा से मन की शांति मिलती है। इस दिन भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना करने से अचल सम्पति, धन-धान्य के अलावे दाम्पत्य सुख का आशीर्वाद मिलता है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *