बोलबम पर खेसारी लाल का आया गाना, सईया देवघर घुमा दी रिलीज के साथ छाया

पटना: सावन और शिव भक्ति भोजपुरी गानों के बिना अधूरा सा लगता है। कांवरिया पथ पर बोलबम के गाने और श्रद्धालुओं की जुबान पर बाबा के भक्ति गीत पूरे सावन माह तक रहता है। ऐसे में भोजपुरी कलाकार और गायब खेसारी लाल यादव भी एक गाना गाए हैं, जो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया है। गाने का बोल है- सईया देवघर घुमा दी। यह गाना यूट्यूब पर काफी तेजी ट्रेंड कर रहा है। सईया देवघर घुमा दी को यूट्यूब पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

छठी मइया पर भी गाया था गीत: बता दें कि खेसारी लाल यादव ने सावन के इस गाने से पहले छठ के समय छठी मइया पर भी एक गीत गया था। गाने का बोल था- हावड़ा पकड़ कर आएंगे छपरा छठ मनाएंगे… ठीक है। यह गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड किया था। इससे पहले नून रोटी खाएंगे, जिंदगी संग बीताएंगे गाना सुपरहिट हुआ था।

कौन हैं खेसारी लाल यादव: भोजपुरी के इस बड़े कलाकार का जन्म छपरा में हुआ था। कलाकार बनने से पहले खेसारी यादव दिल्ली में अपने पिता के साथ लट्‌टी-चोखा बेचा करते थे। 2012 में खेसारी लाल यादव को फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक मिला। फिल्म का नाम- साजन चले ससुराल। इन्होंने चंदा देवी से शादी किया है। खेसारी लाल यादव और चंदा देवी के दो बच्चे हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *