UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हार गए चुनाव, बेटे ने कहा— EVM के साथ खेला किया गया है

केशव मौर्य चुनाव हारे बवाल और फायरिंग, कौशाम्बी में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच बढ़ा विवाद, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, कौशाम्बी में नवीन मंडी ओसा में मतगणना के दौरान सपा गठबंधन प्रत्याशी पल्लवी पटेल की भाजपा नेत्री से बहस हो गई : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट पर सपा गठबंधन की पल्लवी पटेल से 7337 मतों से पराजित हो गए। इससे पहले मतगणना गुरुवार को सवा पांच बजे अचानक रुक गई। इस पर मंडी के बाहर भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़ गए। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितरबितर किया।

केशव के बेटे योगेश ने मतगणना पर आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना था कि मतदान की समाप्ति के बाद जितना वोट नोट किया गया था, ईवीएम में उससे ज्यादा वोट निकला है। उन्होंने फिर से मतगणना कराने की मांग की लेकिन प्रेक्षक राजी नहीं हुए। योगेश का विरोध करते हुए सपाई हंगामा करने लगे। भाजपा के एजेंटों ने एसडीएम पर आरोप लगाया कि वह मनमानी कर रहे हैं। हंगामा बढ़ता गया। पैरामिलिट्री फोर्स बुलाकर भाजपा के एजेंटों को बाहर किया गया। इसी बीच वहां सपा-अपना दल (के) की उम्मीदवार पल्लवी पटेल पहुंच गई। वहां उनकी भाजपा की नेता प्रतिभा कुशवाहा से जमकर बहस हुई। जानकारी बाहर गई तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। भाजपा और सपा कार्यकर्ता मंडी के बाहर आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद उनमें मारपीट होने लगी।

दोनों पक्षों ने पथराव शुरू कर दिया। उनकी इस हरकत से वहां तैनात पुलिस खतरे में आ गई। पुलिस को भी निशाना बनाकर पथराव किया गया। इससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवाई फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने लाठी चलाकर लोगों को खदेड़ा। पथराव से सिपाही कृपेंद्र कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, उसको जिला अस्पताल लाया गया। बवाल के बाद एसपी डॉ. हेमराज मीणा ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स को बुला लिया। मंडी की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मंडी के आसपास मौजूद सभी लोगों को हटा दिया गया।

सिराथू विधानसभा क्षेत्र की जनता के फैसले को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। एक-एक कार्यकर्ता के परिश्रम के लिए आभारी हूं। जिन मतदाताओं ने वोट रूपी आशीर्वाद दिया उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।-केशव प्रसाद मौर्य (फेसबुक पर)

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *