नुकसानदायक है खाली पेट आम खाना, तबीयत बिगाड़ेगा, शुगर लेवल बढ़ने और हाइपर एसिडिटी का खतरा

खाली पेट आम खाते हैं: शुगर लेवल बढ़ने और हाइपर एसिडिटी का खतरा, अधपके आम का मैंगोशेक बिगाड़ेगा तबीयत : क्या आम देखते ही खाने को टूट पड़ते हैं। रसीले आमों को देखकर रहा नहीं जाता। अगर ऐसा है तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आम कब और कितना खाएं, यह महत्वपूर्ण है। मेडिका अस्पताल रांची की चीफ डायटीशियन डॉ. विजयश्री प्रसाद का कहना है कि आम खाली पेट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। एक बड़े साइज के कच्चे आम में 22 से 24 ग्राम तक शुगर होती है। पकने पर शुगर और बढ़ती है। अगर खाली पेट आम खाया जाए तो डायबिटीज का भी खतरा होता है। खासकर ऐसे लोगों के लिए जो फिजिकली एक्टिव नहीं हैं। इससे एसिडिटी भी हो सकती है।

दिनभर में कितने आम खाएं

सीजनल फल हमेशा खाना चाहिए। क्योंकि इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम आदि प्रचुर मात्रा में होते हैं। आम भी ऐसा ही सीजनल फल है। औसतन 150 ग्राम आम हर दिन खाया जा सकता है। अगर कोई फिजिकली अधिक एक्टिव है तो इससे अधिक आम खा सकता है। लेकिन ज्यादा आम खाने से डायरिया हो सकता है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *