बिहार के 33 जिलों में कल से खुल जाएंगे सैलून

बिहार के ग्रीन और ऑरेंज जोन के जिलों में सैलून 4 मई यानी सोमवार से खुल जाएंगे जबकि रेड जोन में सख्ती जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा तैयार सूची में बिहार में 5 जिले रेड जोन, 20 ऑरेंज और 13 जिले ग्रीन जोन में शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को स्पष्ट किया कि लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ऑरेंज जोन में नाई की दुकान, सैलून खोलने की अनुमति होगी। साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री कर सकेंगी। मंत्रालय ने 17 मई तक बढ़ाए गए लॉकडाउन में ग्रीन और ऑरेंज जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी है।

बिहार में 5 जिले रेड जोन में : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार तक देश में रेड जोन की संख्या 130 थी। इनमें बिहार के मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया शामिल हैं। यहां सख्ती जारी रहेगी। सैलून आदि भी नहीं खुलेंगे।

ऑरेंज जोन के 20 जिले नालंदा, कैमूर, सीवान, गोपालगंज, मधुबनी, भोजपुर, बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, भागलपुर, अरवल, बांका, सारण, नवादा, दरभंगा, जहानाबाद,पू. चंपारण, लखीसराय, पूर्णिया, मधेपुरा ग्रीन जोन के 13 जिले शेखपुरा, अररिया, जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण, सहरसा, शिवहर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और सुपौल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *