किसान की बेटी बनी जज साहिबा, पहले प्रयास में मिला छठा स्थान, मेहनत के दम पर बेटा भी बना Bdo साहेब

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज परीक्षा 2022 क रिजल्ट कब जारी किया गया तो इस परीक्षा में पांचवा स्थान सुल्तानपुर की जाह्नवी वर्मा को मिला है। यह उनका पहला प्रयास था। उनके पिता एक किसान हैं। इससे पहले जाह्नवी सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर चयनित हुई थीं; इस परीक्षा में उन्होंने छठा स्थान प्राप्त किया था।

जाह्नवी सुल्तानपुर के रामगंज कस्बे में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने जिले के महर्षि विद्या मंदिर योगीवीर से अपनी स्कूलिंग की, उसके बाद 2020 में उन्होंने LLB के एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे अंक लाकर कॉलेज में एडमिशन लिया। अभी वह LLB भी कर रही हैं।

वहीं जाह्नवी के बड़े भाई आलोक वर्तमान में बाराबंकी के फतेपुर ब्लॉक में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन के दिन उनकी बहन ने दुनिया का सबसे अच्छा गिफ्ट दिया।जाह्नवी के पिता जगदीश वर्मा खेती व किसानी का कार्य करते हैं।

अपनी सफलता का श्रेय जाह्नवी ने अपने माता-पिता की मेहनत को दिया है। उनके मुताबिक इस सफलता में उनके भाई का भी बड़ा योगदान है। छोटे शहर या गांव से निकलकर कामयाबी तक पहुंचने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए वह आज एक प्रेरणा बन गई हैं। आपको खूब बधाई, जाह्नवी

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *