बॉलीवुड सितारों की जानें संपत्ति, विदेशों में खरीद रखे हैं बंगले और अपार्टमेंट

पटना : बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की विदेशों में प्रॉपर्टी होना आम बात है। फिल्मी जगत का हर बड़ा सितारों अपने फेवरेट देशों में अपनी प्रॉपर्टी खरीदता है। आज हम कुछ सितारों की विदेशी प्रॉपर्टी की जानकारी आपको देंगे। सबसे पहले नंबर पर हैं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान। जैसा की सभी जानते हैं कि मुंबई में शाहरुख का आलीशान बंगला मन्नत है। इसके अलावा शाहरुख खान ने लंदन के पार्क लेन में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीद रखा है। अब बात करते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की। अभी हाल ही में अक्षय ने एक फिल्म के लिए अपनी फीस भी बढ़ाई है। अब अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 54 करोड़ रुपए लेंगे। अक्षय कुमार के पास मुंबई के अलावा कनाडा में एक हिल है। इतना ही नहीं टोरेंटो में भी उन्होंने एक आलीशान अपार्टमेंट्स ले रखा है। 11 साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही एक्ट्रेस शिल्पा शेट्‌टी की भी प्रॉपर्टी कम नहीं है। मुंबई में शिल्पा का एक आलीशन घर है। साथ ही लंदन में बेहद खूबसूरत घर है। इसके अलावा लंदन में एक पेंटहाउस भी है। अब बात करते हैं चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका ने न्यूयॉक में अपार्टमेंट लिया है। उनके पति निक जोनस ने शादी से पहले प्रियंका को एक घर लॉस एंजिलिस में गिफ्ट किया है।

बच्चन परिवार की जानें प्रॉपर्टी : अब बात है बच्चन परिवार की। यानी कि अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और जय बच्चन की। इन सब की मुंबई के अलावा विदेशों में काफी प्रॉपर्टी है। अभिषेक और ऐश्वर्या ने दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक शाही बंगला खरीद रखा है। जय बच्चन के नाम पेरिस में एक घर खरीदा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *